New delhi : Google ने अपने वीडियो चैट प्लेटफॉर्म Google Meet को लेकर एक बड़ी घोषणा की है.Google Meet ने अपने यूज़र्स के लिए ग्रुप कॉल की लिमिट 60 मिनट तय कर दी है. Google ने ये लिमिट उन यूज़र्स के लिए सेट की है जो सर्विस को फ्री में इस्तेमाल कर रहे हैं. पिछले साल कंपनी ने कहा था कि सितंबर 2020 तक ग्रुप वीडियो कॉलिंग पर किसी तरह की टाइम लिमिट नहीं सेट की जाएगी, और बाद में कंपनी ने इसे जून 2021 तक बढ़ा दिया. लेकिन अब दिग्गज कंपनी ने इसे और भी आगे नहीं बढ़ाया है. जिन लोगों को ये 60 मिनट की लिमिट नहीं चाहिए उन्हें पेड अकाउंट के लिए अपग्रेड करना होगा, जिससे कि वह तीन और उससे ज़्यादा लोगों के साथ अनलिमिटेड ग्रुप वीडियो कॉल कर सकें.
Google meet: 55 मिनट पूरे होने के बाद मिलेगा नोटिफिकेशन
55 मिनट पूरे होने के बाद आपको एक नोटिफिकेशन मिलेगा जिसमें कॉल खत्म करने की बात कही जाएगी। यदि आप अपनी कॉलिंग जारी रखना चाहते हैं तो आपको इसकी मेंबरशिप लेनी होगी। यदि आप फ्री में गूगल मीट के जरिए लंबी कॉलिंग करना चाहते हैं तो आपको हर महीने पैसे खर्च करने होंगे।
ऐसे मिल सकती है अनलिमिटेड कॉलिंग
1 घंटे से ज्यादा की ग्रुप वीडियो कॉलिंग के लिएआपको गूगल वर्कस्पेस की मेंबरशिप लेनी होगी जिसके लिए आपको 9.99 डॉलर यानी करीब 750 रुपये प्रति महीने खर्च करने होंगे। बिना मेंबरशिप वाले अकाउंट के लिए अब 60 मिनट तक ही कॉलिंग मिलेगी।
बता दें कि पिछले साल गूगल ने एलान किया था कि यदि आपके पास गूगल अकाउंट है तो आप बिना किसी समय सीमा के 100 लोगों के साथ फ्री मीटिंग कर सकते हैं। गूगल मीट को अप्रैल 2020 में लॉन्च किया गया था।
गौरतलब है कि गूगल ने पिछले साल मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप हैंगआउट से ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर को हटाया था। उसके बाद गूगल ने अपने हैंगआउट यूजर्स को अपने दूसरे वीडियो कॉलिंग एप Google Meet पर री-डायरेक्ट किया था।












