UP : यूपी के अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्तों में अजीब सी उमंग, तरंग और खुशी है। गुजरात के बड़ोदरा से 108 फीट लंबी धूपबत्ती यहां लाने की तैयारी है, ताकि अयोध्या नगरी में खुशबू ही खुशबू बिखर जाये। इस धूपबत्ती बनाने वाले का दावा है कि यह करीब डेढ़ महीने तक जलेगी, वहीं अपनी खुशबू से नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करेगी। 3610 किलो वजन की इस धूपबत्ती को बनाने में करीब छह महीने लगे। इसमें कई तरह की जड़ी बूटियां डाली गईं हैं।
धूपबत्ती बनाने वाले गुजरात के बिहाभरबाड़ ने मीडिया को बताया कि धूपबत्ती को तैयार करने में देसी गाय का गोबर, देसी गाय का घी एवं धूप सामग्री सहित अनेक तरह की जड़ी बूटियां लगी हैं। धूपबत्ती की शोभायात्रा सोमवार की सुबह राजस्थान के भरतपुर पहुंची। यहां से होते हुए आगरा के फतेहपुर सीकरी पहुंची। यहां राम भक्तों ने धूपबत्ती के दर्शन कर माला-फूल बरसाये।
इसे भी पढ़ें : सस्ती हो सकती है इस फ्लाइट्स की टिकट… जानें
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर का खासमखास ऐसे धरा गया आसानी से…
इसे भी पढ़ें :रेलवे लाइन के किनारे मिली सिर क*टी ला*श…
इसे भी पढ़ें :25 लावारिस ला’शों को मिली सद्गति…
इसे भी पढ़ें :राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का आगाज, क्या बोल गये सीएम… जानें
इसे भी पढ़ें :झारखंड में पारा गिरने का पूरा चांस, कहां-कहां ठंड सतायेगी… जानें
इसे भी पढ़ें :जल्द बनने वाला था दूल्हा, पर हो गया बड़का कांड










