MATHURA : एक्सप्रेस वे पर आगरा से दिल्ली की ओर यात्रियों को लेकर जा रही स्लीपर कोच बस महावन क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 50 यात्री घायल हो गए। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लेगों को बस से निकाल कर एंबुलेंस से इलाज के लिए भिजवाया।
Read More :बहाल होंगे 32 हजार टीचर, सीएम ने की घोषणा
दरभंगा से दिल्ली जा रही थी बस
सोमवार को बिहार के दरभंगा से करीब 90 से अधिक यात्रियों को लेकर स्लीपर कोच बस दिल्ली जा रही थी। दोपहर करीब सवा बारह बजे आगरा के महावन क्षेत्र में माइलस्टोन 117 के समीप बस अचानक अनियंत्रित होकर पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही महावन, जमुना पार, राया थाने की पुलिस के साथ ही टोल कर्मी राहत दल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए।
Read More :खिलने से पहले ही कुचल दिया गया सीमा को… दास्तां सुन कांप जायेगी रूह… देखें वीडियो…








