kohram live desk : परीक्षाओं पर कोरोना महामारी का संकट जारी है। एनटीए ने UGC NET की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है।
इस संबंध में नोटिस भी जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि दिसंबर 2020 साइकल के लिए यूजीसी नेट की परीक्षा 2 मई से लेकर 17 मई 2021 तक कंप्यूटर मोड पर होनी थी। वर्तमान परिस्थिति और अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इसे एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है।

Read More : Rims के मुर्दाघर से गायब हुआ कोरोना पॉजिटिव मरीज का शव, परिजन परेशान
15 दिन पहले दी जाएगी जानकारी
एनटीए ने कहा है कि परीक्षा की तारीख से 15 दिन पहले अभ्यर्थियों को नये एग्जाम शेड्यूल की जानकारी दे दी जाएगी।
इस प्रकार होनी थी परीक्षा
आपको बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 मई 2021 को होने वाला था। यूजीसी नेट दिसंबर 2020 परीक्षा (मई 2021) के संबंध में किसी तरह की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए आप एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं।इसके अलावा आप ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल भेजकर भी संपर्क कर सकते हैं।
Read More : …और बीच सड़क पर प्रेमिका को मारने लगा थप्पड़े-थप्पड़ (Video)








