रामगढ़ : कुजू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। शिकायत दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी विशाल भुइयां और मुकेंद्र मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कुजू थाना प्रभारी ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़की का बयान दर्ज करने के बाद मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। लड़की ने अपने बयान में कहा है कि अपने घर से सामान लाने निकली थी। सामान लेकर लौटते समय रास्ते में उनके ही गांव में दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसे भी पढ़ें : गाजीपुर बॉर्डर पहुंचने लगे किसान, जानिए दिल्ली का क्या है ताजा हाल
इसे भी पढ़ें : गोल्ड मेडलिस्ट सूर्या को इंतजार है किसी रहनुमा का…







