spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दो सगे भाईयों की अचानक बिगड़ी तबीयत और हो गई मौत, परिजनों ने कही ये बात… (Video)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gawa, Giridih (Sandeep Baranwal) :  गावां थाना क्षेत्र के जमडार गांव में बुधवार एवं गुरुवार को एक के बाद एक दो सगे भाइयों की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। गावां थाना क्षेत्र के जमडार निवासी राजेन्द्र मोदी के 24 वर्षीय पुत्र विकाश मोदी को बुधवार की अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे अचानक पेट में दर्द शुरू हुआ और जीभ और गले में जलन महसूस होने लगी। आनन-फानन में पहले उसे ओझा गुनी के पास ले जाया गया। दोपहर तक जब कोई सुधार नहीं हुआ तो बेहतर इलाज के लिए कोडरमा ले जाया जा रहा था। मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जब तक घरवाले कुछ समझ पाते तब तक छोटे भाई आकाश की भी तबीयत बिगड़ने लगी, उसे भी इलाज के लिए कोडरमा ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। गुरुवार की सुबह उसकी भी मौत हो गई। इधर घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर गावां थाना प्रभारी सूरज कुमार, एएसआई दीपक कुजूर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

कुछ ग्रामीणों ने बताया कि दोनों भाइयों ने बहन से 1 लाख रुपया कर्ज लिया था। जिसको लौटाने को लेकर उसके परिवार का उसकी सगी बहन के परिवार के साथ विवाद चल रहा था। अभी हाल में ही 40 हजार रुपये लौटाए भी थे। इस बीच मंगलवार की रात को विकाश ने अपनी बहन सोनी देवी के घर में मुर्गा चावल खाया था। बहन के ससुर द्वारा बनाई गई महुआ शराब भी पी थी। जबकि छोटे भाई आकाश ने बहन के यहां खाना खाया कि नहीं यह कोई नहीं बता पा रहा। रात को भोजन करके दोनों भाई आकर सो गए थे। सुबह साढ़े 3 बजे बड़े भाई की तबीयत बिगड़ी और उसके बाद इलाज के लिए ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर परिजनों ने शव का पोस्‍टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। घटना की मिलने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार यादव, स्थानीय मुखिया, जिला परिषद सदस्य इमरान अंसारी समेत कई लोग पहुंचे और परिजनों को काफी समझाया-बुझाया। मगर परिजन नहीं माने और पुलिस को लिखित में दिया कि उन्हें किसी तरह का किसी पर शक नहीं है। वे लोग स्वेच्छा से शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते हैं। जिसके बाद पुलिस वापस लौट गई।

Read More : आज से खुलेंगी ये दुकानें, बिना ई-पास कर सकेंगे खरीदारी, जानिये नई गाइडलाइन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...