Dhanbad : झारखंड में ACB की टीम ने गुरुवार को दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एक को धनबाद से और दूसरे को लोहरदगा से। टीम ने धनबाद से LRDC कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर अनीश कुमार को गिरफ्तार किया। अनीश एक जमीन विवाद के मामले में 15,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। ACB टीम ने जाल बिछाया और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल अनीश से पूछताछ जारी है और टीम ने उसके घर पर भी छापेमारी की है। इधर रांची ACB टीम ने लोहरदगा के विशेष प्रमंडल में तैनात नाजिर वरुण कुमार को ₹4,000 की रिश्वत लेते हुये दबोच लिया। उससे भी पूछताछ हो रही है और विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।








