भारत में हाल ही में कई चीनी ऐप्स जैसे TikTok, PUBG Mobile को बैन किया गया है। इसी कड़ी में Koo App की काफी चर्चा हो रही है जिसे आत्मनिर्भर भारत की और कदम बढ़ाते हुए अप्रमेय राधाकृष्ण और उनकी टीम ने पेश किया है। Koo App को देसी Twitter माना जा रहा है और इसमें फीचर्स भी ट्विटर जैसे ही हैं। इसे iOS और Android प्लैटफॉर्म पर आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
आइए, जानते हैं कू ऐप की खास बातें और इसका आत्मनिर्भर भारत पहल में क्या योगदान है?
Koo App की काफी चर्चा हो रही है और यह माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter का देसी विकल्प माना जा रहा है। सबसे खास बात ये है कि यह Digital India AatmaNirbhar Bharat Innovate Challenge का विनर रहा है।
पीयूष गोयल के ट्वीट से चर्चा शुरू
Koo App की चर्चा में तब आया, जब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने Homegrown microblogging platform Koo जॉइन कर लिया है। दरअसल, कुछ समय से ट्विटर और भारत सरकार के बीच कुछ विवाद की स्थिति बनी हुई है और ऐसे में हर तरह से कोशिश की जा रही है कि जितने भी पॉप्युलर ऐप्स हैं, उनके देशी विकल्प की तरफ भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया जाए। अब Koo ऐप पर पीयूष गोयल की मौजूदगी से लोगों का निश्चित रूप से इस ऐप पर ध्यान गया है।
Koo app की वेबसाइट भी है, जिसपर इस ऐप से जुड़ी सारी जानकारी दी गई है। आने वाले समय में पता चल जाएगा कि इस ऐप को लोग दिल और मोबाइल में ज्यादा समय के लिए जगह दे पाते हैं या नहीं।
ऐसे करें डाउनलोड
कू ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर Koo सर्च करें। सर्च करते ही आपको सबसे पहले ‘Koo: Connect with Indians in Indian Languages’ दिखेगा। यहां इस बात का ध्यान जरूर रखें कि इसे Bombinate Technologies Private Limited द्वारा डिवेलप किया गया है और डाउनलोड करने से पहले ये पढ़ लें।
Koo में क्या-क्या फीचर्स हैं?
Koo ऐप काफी हद कर ट्विटर की तरह है, जिसमें आप किसी को फॉलो कर सकते हैं और आपको कोई फॉलो कर सकता है। इसमें आप मैसेज लिखकर शेयर कर सकते हैं। आपके पास फोटो-विडियो शेयर करने का भी ऑप्शन होगा।
सबसे खास बात ये है कि कू ऐप English के साथ ही Kannada, Tamil, Telugu भाषा भी सपोर्ट करता है। इसके साथ ही यूजर अपनी भाषा में भी इसमें कुछ लिखकर शेयर कर सकते हैं। एक और बात जो खास है, वो ये है कि कू पर आप 400 कैरेक्टर्स में लिख सकते हैं।








