spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

फर्स्ट AC बोगी में बेहोश कर TTE ने किया गंदा काम… देखें

Date:

spot_img
spot_img

KohramLive : लिंक एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सफर कर रही एक महिला की आबरू लूट ली गई। इल्जाम है कि ट्रेन में टीटीई (TTE) और टीटीई के एक दोस्त ने महिला के साथ गैंगरेप किया। महिला टीटीई को पहले से जानती थी। वारदात को बीते 16 जनवरी राजघाट से अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच अंजाम दिया गया। वहीं, पीड़िता ने 21 जनवरी को जीआरपी थाना चंदौसी में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस को दिये अपने बयान में महिला ने बताया कि वह मुरादाबाद में मेडिकल लाइन में काम करती थी। रोजाना ट्रेन से आना-जाना करती थी। इसी दरम्यान उसकी जान पहचान टीटीई राजू सिंह से हो गई। कोरोना काल में उसने नौकरी छोड़ दी थी। लेकिन अक्सर प्रयागराज आना-जाना लगा रहता था। 16 जनवरी को वह चंदौसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। उसे सूबेदारगंज (प्रयागराज) एक रिश्तेदार के यहां जाना था। उसकी गोद में उसका 2 साल का मासूम बच्चा था। वह जेनरल टिकट ले रखी थी।

स्टेशन पर ही उसकी मुलाकात टीटीई राजू सिंह से हुई। दोनों में बातचीत हुई। टीटीई ने फर्स्ट क्लास के कम्पार्टमेंट में बैठने को कहा। जान-पहचान थी सो बिना झिझक उसके बताये गये कंपार्टमेंट में बच्चे के साथ चली गई। रात में टीटीई (TTE) अपने दोस्त के साथ उसी कम्पार्टमेंट में पहुंचा। महिला को डिनर ऑफर किया। महिला ने खाना खाने से इनकार कर दिया। इसके बाद टीटीई ने महिला को अपनी वाटर बॉटल से पानी पीने को दिया। महिला पानी पी ली और थोड़ी ही देर में बेहोश सी हो गई। उसे चक्कर आने लगा। इल्जाम है कि टीटीई (TTE) और उसके दोस्त ने महिला के मासूम बच्चे को उपर के बर्थ पर सुला दिया। उसके बाद बेहोश पड़ी महिला के साथ दोनों ने गलत काम किया। गलत काम करने के बाद दोनों महिला और उसके बच्चे को कम्पार्टमेंट में छोड़ कर चले गये। महिला 17 जनवरी की भोर में साढ़े पांच बजे सूबेदारगंज पहुंची। पहले उसने लज्जा के कारण कोई शिकायत नहीं की। पर 20 जनवरी की शाम रेलवे के कस्टमर केयर नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद शनिवार को महिला अपने पति के साथ चंदौसी जीआरपी थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। जीआरपी ने संदेही गुनहगार टीटीई राजू सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। संदेही गुनहगार टीटीई को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, उसके साथी की तलाश में पुलिस जुटी है।

इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर में रुक- रुक कर चलती रही गोलियां…देखें

इसे भी पढ़ें : 15 दिन बाद जिंदगी की जंग हार गई विवाहिता…देखें

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...