Kohramlive : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अचानक खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Trump)ने सीधा आरोप लगाया कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का वादा तोड़ा इससे वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति खतरे में है। उनका कहना है, ईरान की गैर-जिम्मेदार हरकतों ने पूरी दुनिया में डर और अस्थिरता पैदा कर दी है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक है। यहां से वैश्विक तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा गुजरता है। जरा सी रुकावट और पूरी दुनिया पर असर पड़ती है। अब यहीं पर तनाव सबसे ज्यादा बढ़ गया है।
Trump का आरोप
ट्रंप(Trump) ने आरोप लगाया कि ईरान ने समुद्र में बारूदी सुरंगें बिछाई हैं, जहाजों की आवाजाही खतरे में पड़ गई है। इससे जहाज मालिक जोखिम लेने से डर रहे हैं, अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रभावित हो रहा है। ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुये कहा कि अमेरिकी नौसेना अब हर जहाज की निगरानी करेगी। जरूरत पड़ने पर जहाजों को रोका भी जायेगा। करीब 20 घंटे की बातचीत हुई, लेकिन नतीजा सिफर रहा। अमेरिका का साफ संदेश है कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने हमला किया या रास्ता रोका तो अमेरिका और उसके सहयोगी कड़ा जवाब देंगे।
इसे भी पढ़ें : Kanke Murder Case : मौ’त का खौफनाक सच, CCTV से खुला राज…
इसे भी पढ़ें : UP: मशाल लेकर सड़कों पर उतरेंगे शिक्षक… जानें क्यों















