Kohramlive : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर एप्पल को खुले तौर पर धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर एप्पल ने अमेरिका में बिकने वाले iPhone को अमेरिका में न बनाया, तो 25% टैरिफ लगाया जायेगा। ट्रंप ने यह धमकी ट्रुथ सोशल पर दी और साथ ही यूरोपीय संघ पर 50% टैरिफ लगाने की भी चेतावनी दी। ट्रंप ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुये कहा, “iPhone अमेरिका में बने… भारत या किसी और देश में नहीं। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो एपल को भारी कीमत चुकानी होगी।” ट्रंप के इस बयान के बाद वैश्विक बाजारों में गिरावट देखी गई और टेक सेक्टर में अनिश्चितता बढ़ गई। ट्रंप की धमकी से आशंका है कि अगर टैरिफ लगाया गया तो, iPhone की कीमत अमेरिका में बढ़ सकती है। एप्पल की सेल और प्रॉफिट पर असर पड़ सकता है। आंकड़ों के मुताबिक एप्पल भारत में 1.89 लाख करोड़ रुपये के iPhone का उत्पादन कर रहा है। हर 5 में से 1 iPhone भारत में असेंबल हो रहा है। 60% की वार्षिक वृद्धि के साथ भारत अब iPhone निर्माण का बड़ा केंद्र बन रहा है। लेकिन ट्रंप की चेतावनी भारत को झटका दे सकती है, क्योंकि एप्पल 2026 तक 6 करोड़ iPhone भारत में बनाकर अमेरिका भेजने की योजना पर काम कर रहा है। यह “मेक इन इंडिया” को बड़ा बूस्ट देने वाला कदम माना जा रहा था।
भारत में एप्पल की योजनाएं
बेंगलुरू, मुंबई, पुणे और NCR में 4 नए स्टोर खोलने की तैयारी
सैकड़ों नई भर्तियां, रिटेल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में
3000 से ज्यादा भारतीयों को नौकरी देने वाला बना एप्पल







