spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

ट्रंप ने घटाया टैरिफ, PM मोदी की पहली प्रतिक्रिया… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत के बाद अमेरिका ने ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% कर दिया है। PM मोदी ने इसे भारत के 1.4 अरब लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुये राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद किया। PM मोदी ने कहा कि जब दुनिया के दो बड़े लोकतंत्र और प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं मिलकर काम करती हैं, तो इसका सीधा लाभ आम जनता को मिलता है और द्विपक्षीय सहयोग के नये रास्ते खुलते हैं। उन्होंने ट्रंप के नेतृत्व को वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए अहम बताया।

वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के अनुरोध और मित्रता के सम्मान में अमेरिका ने भारत के साथ व्यापार समझौते पर सहमति जताई है, जिसके तहत पारस्परिक शुल्क 25% से घटाकर 18% किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अमेरिकी उत्पादों की बड़े पैमाने पर खरीद और शुल्क बाधाएं कम करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी इस समझौते पर खुशी जताते हुये कहा कि अमेरिका–भारत संबंधों में असीम संभावनाये हैं और यह समझौता दोनों देशों की साझेदारी को नई मजबूती देगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

करोड़ों की जमीन बेच प्रेमी संग कहीं दूर बसने का सपना था रचना का…

UP : यूपी के बागपत जिले के नौरोजपुर गुर्जर...

UPSC CSE Prelims Result 2026: 13,343 अभ्यर्थी मेंस के लिये क्वालिफाई…

Kohramlive : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल...

झारखंड में कहीं बारिश और कहीं गरज-चमक के आसार…

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने के...

रश्मिका ने बदला अपना नाम, फैंस बोले, गजब…

Kohramlive : दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका...