KohramLive Desk : दुनिया की जानी-मानी ब्रिटिश दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Triumph ने मंगलवार को इंडियन मार्केट में अपनी एक दमदार बाइक लांच की है। इस बाइक का नाम है Trident 660। इसका लुक आकर्षक है और इंजन की क्षमता बेजोड़। इसकी शुरुआती कीमत 6.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस बाइक का कुल वजन 189 किलोग्राम है।

इसे भी पढ़ें :BREAKING : कोरोना पर सरकार का बड़ा फैसला, अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद, इन पर भी लगी पाबंदी
लांचिंग के साथ बुकिंग शुरू
लांचिंग के साथ ही इस बाइक की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। कंपनी जल्द इसकी डिलीवरी भी शुरू कर देगी। यह बाइक 16,000 किलोमीटर के सर्विस इंटरवल और अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी के साथ आती है। कंपनी ने Trident 660 में 660 cc की क्षमता का तीन सिलिंडर युक्त इनलाइन इंजन का प्रयोग किया है। यह 80 bhp के दमदार पावर और 64 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
इसे भी पढ़ें :दबंगों ने नाबालिग को अगवा कर मांग में भरा सिंदूर, फिर किया दुष्कर्म
एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है यह बाइक
17 इंच का एल्युमिनिमय कास्ट व्हील को Michelin के टायर से कवर किया गया है। ये बाइक दो अलग-अलग राइडिंग मोड्स के साथ आती हैं, जिसमें रोड और रेन शामिल हैं। एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) से लैस इस बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल, LED लाइटिंग, कलर टीएफटी डिस्प्ले और ‘माय ट्रॉयम्प’ जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें :BREAKING : पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हुए कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली एम्स में भर्ती






