spot_img
spot_img

राष्ट्रपिता और पूर्व PM को श्रद्धांजलि, क्या बोले CM… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज गवर्नर संतोष कुमार गंगवार, CM हेमंत सोरेन और MLA कल्पना सोरेन ने बापू वाटिका, मोरहाबादी में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। CM ने इस मौके पर कहा कि “महात्मा गांधी जी का जीवन सत्य, अहिंसा और आत्मबल का प्रतीक है। उनके विचार आज भी पूरे विश्व के लिए मार्गदर्शक हैं।”

उन्होंने कहा कि गांधी जी की शिक्षायें न सिर्फ स्वतंत्रता संग्राम के लिए निर्णायक रहीं, बल्कि आजादी के बाद भारतीय लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में भी उनकी भूमिका अमूल्य रही। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील की कि वे बापू के सिद्धांतों को आत्मसात करें और शांति, एकता और भाईचारे के वातावरण को और सशक्त बनायें। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को भी श्रद्धापूर्वक नमन करते हुये कहा कि “शास्त्री जी सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के प्रतीक थे। उनका नारा ‘जय जवान, जय किसान’ आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है।” उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का जीवन हमें कर्म, कर्तव्य और देशभक्ति की सच्ची भावना से कार्य करने की सीख देता है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...