Kohramlive : पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि वे किसी भी निष्पक्ष जांच में शामिल होने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, “हर बार पाकिस्तान को बदनाम किया जाता है, ये अब बर्दाश्त नहीं होगा।” वहीं इस आतंकी हमले को लेकर आतंकी संगठन TRF (द रेजिस्टेंस फ्रंट) ने अपनी संलिप्तता से इनकार किया है। TRF के प्रवक्ता अहमद खालिद ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि हमले के तुरंत बाद उनके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जो संदेश डाला गया, वह हैकिंग का नतीजा था।
हालांकि पाकिस्तान जांच की बात कर रहा है, उधर पाकिस्तानी फौज ने लगातार दूसरे दिन LOC पर गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की, हालांकि अब तक किसी नुकसान की सूचना नहीं है।














