Kohramlive : खुद के बारे में गलत जानकारी देने वाली महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी IAS पूजा खेडकर को ट्रेनिंग से वापस बुला लिया गया है। उनकी ट्रेनिंग को रद्द कर दिया गया है। एकेडमी ने उन्हें तत्काल वापस बुलाने के लिए लेटर भी जारी कर दिया है। वहीं उन्हें 23 जुलाई तक रिपोर्ट करने को कहा गया है। जांच पूरा होने तक वे एकेडमी में ही रहेंगी। LBSNAA द्वारा पूजा खेडकर को जारी आदेश में कहा गया है, “आपके जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित रखने तथा आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए आपको तुरंत वापस बुलाने का निर्णय लिया है। अतः आपको महाराष्ट्र राज्य सरकार के जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम से मुक्त किया जाता है। इससे पहले भी पूजा की ट्रेनिंग को एक हफ्ते के लिए रोका गया था। UPSC में चुने जाने के लिए पूजा पर कपटपूर्ण तरीके अपनाने का इल्जाम है। उन्होंने खुद को कथित तौर पर शारीरिक रूप से दिव्यांग और OBC कैटेगिरी का बताया था। खेडकर पर पुणे में तैनाती के दौरान विशेषाधिकारों का दुरुपयोग करने का भी आरोप है।
इसे भी पढ़ें :इजाफा के बीच BSNL का शानदार प्लान लॉन्च… जाने
इसे भी पढ़ें :इन यात्रियों के लिए ट्रेन में सफर करना बनेगा आफत… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :NTPC की पहल पर मिली कईयों को रोशनी
इसे भी पढ़ें :मुहर्रम त्योहार से पहले पूरा कर लें ये काम : DC
इसे भी पढ़ें :घर का इकलौता कमाऊ बेटा इस हाल में मिला
इसे भी पढ़ें :रांची में बदला ट्रैफिक रूट, घर से निकलने से पहले जान लें…
इसे भी पढ़ें :तय समय पर कार्रवाई करने में ये तीन जिले बेहतर
इसे भी पढ़ें :फर्जी और भ्रामक खबर परोसने वाले को ”सही जगह” पहुंचाये : DGP
इसे भी पढ़ें :राज्यसभा में BJP की ताकत हुई कम… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :रहस्यमय ढंग से गायब दो बच्चे इस हाल में मिले…
इसे भी पढ़ें :रातों-रात अमीर बनने की चाह में लग गई हथकड़ी













