spot_img

रांची में दर्दनाक हा’दसा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के खेलगांव चौक पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। पूजा के लिए स्कूटी से निकली एक बहन ने शायद ही सोचा होगा कि ये उसकी जिंदगी का आखिरी सफर होगा। तेज रफ्तार स्कूल बस की टक्कर ने उसकी सांसें छीन लीं। वहीं पीछे बैठा छोटा भाई बच गया, पर आंखों के सामने बहन को कुचलता देख उसका दिल कांप उठा। घटना सुबह करीब 7 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, स्कूटी पर सवार युवती अपने छोटे भाई के साथ मंदिर जा रही थी, तभी पीछे से आ रही स्कूल बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। युवती सड़क पर गिरी, और बस बेरहमी से उसे कुचलते हुये निकल गई। मौके पर अफरातफरी मच गई।

शव के पास बिलखते परिजनों और गुस्साये लोगों की भीड़ ने दर्द और ग़ुस्से का माहौल बना दिया। चश्मदीद छोटे भाई की जुबानी हादसे की तस्वीरें और भी भयावह हो जाती हैं। युवती कोकर की रहने वाली थी। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और लोग बस चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...