spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

लातेहार में दर्दनाक हा’दसा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : लातेहार की शांत वादियों में रविवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर ने सबको सन्न कर दिया। बालूमाथ थाना क्षेत्र के बसिया पंचायत के बेलवाडीह गांव में एक पुराने कुयें से मां और उसकी तीन साल की मासूम बेटी की लाशें मिली। पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। थानेदार अमरेंद्र कुमार की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका की पहचान सुखमणि देवी के रूप में हुई। उसके पति का नाम भागीरथ यादव बताया गया। गांववालों के अनुसार, सुखमणि देवी और उसके पति के बीच अक्सर कहा-सुनी होती रहती थी। भागीरथ यादव मूक-बधिर हैं और संवाद की कमी ने शायद रिश्ते में दरार और बढ़ा दी थी। दो दिन पहले भी झगड़ा हुआ था, उसके बाद सुखमणि अपनी बच्ची को गोद में लेकर घर से निकल गई। रविवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे तो पानी में तैरता हुआ मां-बेटी का शव देखकर सबकी रूह कांप उठी। गांव की औरतें चीख पड़ीं, बच्चे सहम गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला। थानेदार ने बताया कि हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...