नई दिल्ली : Tourists के लिए खुशखबरी। गुजरात सरकार ने की बड़ी घोषणा। 17 अक्टूबर से स्टैचू ऑफ यूनिटी को खोला जाएगा, और अब पर्यटक वहां घूम भी सकेंग। सरकारी गाइडलाइन के अनुसार कोरोना वायरस महामारी के दौरान मार्च में Tourists के लिए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को बंद कर दिया गया था।
घूमने के लिए नए नियम भी बनाए गए
लॉकडाउन में कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार ने सारे पर्यटन स्थलों को बंद करवा दिया था। पर अब हालात धीरे-धीरे ठीक हो रहें हैं और इसी को तहत सरकार द्वारा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को खोलने का आदेश जारी किया है। इसके साथ घूमने के लिए नए नियम भी बनाए गए हैं।
Tourists के लिए नया नियम
- सरकार की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, हर रोज 2500 पर्यटकों को स्टेचू ऑफ़ यूनिटी में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। पर्यटकों को चरणबद्ध तरीके से परिसर में प्रवेश करने की अनुमति होगी। हर चरण में 500 पर्यटक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की सैर कर सकेंगे।
- मास्क पहनना अनिवार्य है। पर्यटकों को बिना मास्क के परेश करने की अनुमति नहीं मिलेगी।
- पहली चरण की शुरुआत सुबह 8 बजे से होगी और अंतिम चरण का समय शाम 4 बजे रखा गया है। हर चरण दो घंटे का होगा। स्पेशल पास लेकर 100 पर्यटकों को मूर्ति परिसर में जाने की अनुमति मिलेगी। ऑथराइज़्ड वेबसाइट www.soutickets.in से टिकट खरीद सकते हैं पर्यटक। मैन्युअल टिकट की सुविधा उपलब्ध नहीं है और न ही टिकट खिड़की पर इसकी सुविधा होगी।
- पर्यटकों को फिज़िकल डिस्टेंस का ख्याल रखना होगा। एक ही परिवार के लोगों को भी सोशल डिस्टनसिंग का पालन करना होगा।
- स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में लैब की सुविधा है। अगर किसी व्यक्ति को कोई भी परेशानी होती है तो उसे तुरंत मेडिकल सहायता दी जाएगी।
- प्रवेश के मुख्य द्वार पर व्यक्ति के शरीर का तापमान मापा जाएगा। अगर किसी पर्यटक का तापमान अधिक पाया जाता है, तो उसे प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
- परिसर में हॉप ऑन हॉप ऑफ बसों की सुविधा मिलेगी। यह सेवा पर्यटकों के लिए होगी।
इसे भी पढ़ें : Rakul की पोस्ट Happy Navratri कर रहा ट्विटर पर ट्रेंड