Maharashtra: महाराष्ट्र में मेडिकल में ऑक्सीजन की कमी होने से कैबिनेट की बैठक में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। उद्धव सरकार के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया है कि कल रात 8 बजे के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इसका ऐलान करेंगे। महाराष्ट्र कैबिनेट ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से इसकी सिफारिश की है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, ”हमने मुख्यमंत्री से कल रात 8 बजे से संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की अपील की है। सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से यह गुजारिश की है। अब मुख्यमंत्री को फैसला लेना है।” हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कल रात 8 बजे के बाद सीएम संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा करेंगे।
मंत्री असलम शेख ने कहा कि
मेडिकल में ऑक्सीजन की कमी की वजह से यह फैसला लिया गया है। इसके लिए जल्द ही गाइडलाइंस जारी की जाएगी। मंत्री असलम शेख ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, ”मेडिकल ऑक्सजीन की कमी की वजह से महाराष्ट्र संपूर्ण लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा है। इसको लेकर गाइडलाइंस की घोषणा जल्द ही की जाएगी।”
कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए महाराष्ट्र में 1 मई तक लागू कर्फ्यू में महाराष्ट्र सरकार ने और पाबंदियां बढ़ा दी है। राज्य में किराना दुकानें और सभी तरह की खाने-पीने की दुकानें केवल चार घंटे तक खुलेंगी। इन्हें सुबह 7 से 11 बजे तक ही खोलने की अनुमति होगी।
Read More : कोरोना से सहायक निदेशक मेघना रूबी कच्छप की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
और बढ़ा दी गईं पाबंदियां
पहले नाइट कर्फ्यू, फिर वीकेंड लॉकडाउन और अब मिनी लॉकडाउन में भी कोरोना की रफ्तार कम नहीं हो रही है और इस वजह से राज्य सरकार ने पाबंदियां बढ़ा दी हैं।
महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी किराना, सब्जी, फल, डेयरी, बेकरी सभी तरह की खाने पीने की चीजों की दुकाने (चिकन, मटन, मछली, अंडे की दुकानें सहित), कृषि उपकरणों से संबंधित दुकानें, जानवरों के चारे की दुकानें सुबह 7 से 11 बजे तक ही खुल सकेंगी।
Read More : केंद्रीय मंत्री डॉ Jitendra Singh हुए कोरोना पॉजिटिव
इसे भी पढ़ें : पांच राज्यों में मतगणना, कहां-कौन आगे, किसने दिया सरप्राइज… जानें
इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…
इसे भी पढ़ें : भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…
इसे भी पढ़ें : LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें
इसे भी पढ़ें : चेकपोस्ट पर तैनात ASI पर चढ़ा दी कार, मौके पर मौ’त…






