Bihar : बिहार में जमीन सर्वे की अवधि बढ़ाने के प्रस्ताव पर CM नीतीश कुमार ने अपनी मंजूरी दे दी है। जमीन सर्वे का काम छह महीना बढ़ा दिया गया है। अब लोगों को जमीन मामले में सेल्फ डेक्लियशन के लिए 180 दिन, रैयत का दावा करने के लिए 60 दिन और दावे के निपटारा के लिए 60 दिन का समय मिलेगा। आम लोगों की परेशानी को देखते हुये बिहार सरकार ने यह फैसला लिया है। वहीं, CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 33 प्रस्तावों पर मुहर लगी। बिहार में पर्यटन के विकास को बढ़ावा देने के लिये सहरसा के मत्स्यगंधा झील का विकास किया जायेगा। इसमें करीब 98 करोड़ 65 लाख 79 हजार 300 रुपये खर्च होंगे। कैमूर के करमचट में ईको टूरिज्म हब बनेगा। करमचट इको टूरिज्म एंड एडवेंचर हब के विकास के लिए 49 करोड़ 73 लाख 33 हजार 440 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है।
इसे भी पढ़ें :घर में घुसकर सोई अवस्था में मा’र दी गो’ली
इसे भी पढ़ें :पलामू बालिक गृह में महापा’प, दो अरेस्ट…
इसे भी पढ़ें :खूंटी और चाईबासा पर हुकूमत करने वाले का एन’काउंटर
इसे भी पढ़ें :यूं चलते-चलते आ गई मौ’त, रोड में बवाल…
इसे भी पढ़ें :अगले तीन रोज में झारखंड मंत्रिमंडल का गठन, चौंकायेंगे ये चेहरे…







