तीन वैज्ञानिकों ने खोला इंसानी दिमाग का रहस्य… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : इंसानी दिमाग, आज भी विज्ञान की दुनिया का सबसे बड़ा रहस्य है। हमारी यादें कैसे बनती हैं? डर क्यों लगता है? खुशी की अनुभूति कहां से आती है? और मिर्गी, अल्जाइमर या डिमेंशिया जैसी बीमारियों में दिमाग के कौन से हिस्से गड़बड़ा जाते हैं? अब इन सवालों के जवाब तलाशने की दिशा में विज्ञान ने एक बड़ी छलांग लगाई है। गेटेड आयन चैनल्स और ऑप्टोजेनेटिक्स की क्रांतिकारी खोज के लिये अमेरिका के कार्ल डिसेरोथ, जर्मनी के पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। सरल भाषा में समझें तो इन वैज्ञानिकों ने ऐसा जैविक ‘स्विच’ विकसित करने का रास्ता खोला है, जिससे रोशनी की मदद से दिमाग की खास तंत्रिका कोशिकाओं यानी न्यूरॉन्स को सक्रिय या शांत किया जा सकता है।

तालाब के हरे शैवाल से शुरू हुई कहानी

इस कहानी की शुरुआत किसी अत्याधुनिक मेडिकल लैब से नहीं, बल्कि पानी में तैरने वाले एक बेहद छोटे हरे शैवाल से हुई। जर्मनी की हम्बोल्ट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक पीटर हेगेमैन यह समझने की कोशिश कर रहे थे कि क्लैमाइडोमोनास नाम का हरा शैवाल रोशनी की दिशा में आखिर तैरता कैसे है? शोध के दौरान पता चला कि उसके आई-स्पॉट में एक खास प्रोटीन मौजूद है, जो प्रकाश पड़ते ही विद्युत संकेत पैदा कर सकता है। हेगेमैन और जॉर्ज नागेल ने इस प्रोटीन की पहचान की और इसे चैनलरोडोप्सिन नाम दिया। यहीं से विज्ञान की कहानी ने एक नया मोड़ लिया।

फिर नीली रोशनी ने चूहे के दिमाग को ‘कंट्रोल’ किया

इसके बाद अमेरिकी वैज्ञानिक कार्ल डिसेरोथ ने इस तकनीक को न्यूरोसाइंस से जोड़ा। उन्होंने चूहों के दिमाग की तंत्रिका कोशिकाओं में चैनलरोडोप्सिन का जीन पहुंचाया। फिर एक बेहद पतले ऑप्टिकल फाइबर के जरिए दिमाग तक रोशनी पहुंचाई गई। रोशनी पड़ी और न्यूरॉन सक्रिय हो गये। प्रयोग के दौरान चूहे की मूंछें तक हिलने लगीं। यही वह क्षण था, जिसने वैज्ञानिकों को यह समझने का रास्ता दिखाया कि दिमाग की खास कोशिकाओं को रोशनी के जरिये नियंत्रित किया जा सकता है।

अब दिमाग ‘ब्लैक बॉक्स’ नहीं रहेगा!

नोबेल कमेटी के मुताबिक, लंबे समय तक इंसानी दिमाग वैज्ञानिकों के लिये किसी ब्लैक बॉक्स की तरह रहा, जिसमें बाहर से गतिविधियां दिखाई देती थीं, लेकिन भीतर कौन-सी कोशिका क्या कर रही है, इसे सीधे समझना बेहद मुश्किल था। ऑप्टोजेनेटिक्स ने इस रहस्य की खिड़की खोल दी है। अब वैज्ञानिक यह पता लगाने में सक्षम हो सकते हैं कि कौन-सा न्यूरॉन यादें बनाने में भूमिका निभाता है? डर और खुशी जैसी भावनाएं दिमाग में कहां और कैसे पैदा होती हैं? मिर्गी के दौरे के दौरान कौन-से न्यूरॉन असामान्य रूप से सक्रिय होते हैं? ड्रग्स की तलब पैदा करने वाले दिमागी सर्किट कौन से हैं?

मिर्गी और नशे की लत में भी नई उम्मीद

इस तकनीक का सबसे बड़ा आकर्षण इसका संभावित चिकित्सकीय इस्तेमाल है। भविष्य में यदि वैज्ञानिक किसी बीमारी से जुड़े विशिष्ट न्यूरॉन्स की पहचान कर लेते हैं, तो उन्हें नियंत्रित करने के लिये रोशनी का इस्तेमाल किया जा सकता है। मसलन, मिर्गी के दौरे से जुड़े न्यूरॉन्स को शांत करना या नशे की तलब पैदा करने वाले सर्किट की गतिविधि को नियंत्रित करना। हालांकि, ऐसे इस्तेमालों के लिये अभी व्यापक शोध और चिकित्सकीय परीक्षण जरूरी हैं।

अंधे मरीज की आंखों में लौटी रोशनी की उम्मीद

इस तकनीक का एक बेहद दिलचस्प क्लिनिकल प्रयोग रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा से जुड़ा है। इस आनुवंशिक बीमारी के कारण पूरी तरह दृष्टिहीन हो चुके एक मरीज की आंखों में एक हानिरहित वायरस की मदद से चैनलरोडोप्सिन का जीन पहुंचाया गया। मरीज को एक विशेष चश्मा पहनाया गया, जो आसपास की चीजों से आने वाली जानकारी को खास प्रकाश संकेतों में बदलकर रेटिना तक पहुंचाता था। इसके बाद मरीज में आंशिक दृष्टि की क्षमता लौटने की रिपोर्ट सामने आई।

इसे भी पढ़ें :

राहुल गांधी हिरासत में, प्रियंका समेत 50 सांसद डिटेन…

Delhi : दिल्ली में मंगलवार को चुनाव आयोग और...

श्रेयस का कप्तानी जलवा, भारत 8 विकेट से जीता…

kOHRAMLIVE : इकाना स्टेडियम में रोशनी के बीच जब...

Honda Elevate Facelift लॉन्च, नया लुक ने बढ़ाया जलवा…

Kohramlive : भारतीय SUV बाजार में मुकाबला लगातार तेज...

BCCI में निकली मोटी सैलरी वाली वैकेंसी, अंतिम तिथि 14 अक्टूबर…

Kohramlive : टीम इंडिया में खिलाड़ियों के चयन की...

नागरिकता छीनने की तैयारी में अमेरिका, 40 लोगों में भारतीय भी…

Kohramlive : अमेरिका ने नागरिकता हासिल करने में कथित धोखाधड़ी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राहुल गांधी हिरासत में, प्रियंका समेत 50 सांसद डिटेन…

Delhi : दिल्ली में मंगलवार को चुनाव आयोग और...

श्रेयस का कप्तानी जलवा, भारत 8 विकेट से जीता…

kOHRAMLIVE : इकाना स्टेडियम में रोशनी के बीच जब...

Honda Elevate Facelift लॉन्च, नया लुक ने बढ़ाया जलवा…

Kohramlive : भारतीय SUV बाजार में मुकाबला लगातार तेज...

BCCI में निकली मोटी सैलरी वाली वैकेंसी, अंतिम तिथि 14 अक्टूबर…

Kohramlive : टीम इंडिया में खिलाड़ियों के चयन की...

नागरिकता छीनने की तैयारी में अमेरिका, 40 लोगों में भारतीय भी…

Kohramlive : अमेरिका ने नागरिकता हासिल करने में कथित धोखाधड़ी...