ईट भट्ठे से दबोचे जेल ब्रेक के तीन उम्रकैद कैदी… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : बीते साल आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर की सर्द रात जब लोग नये साल की खुशियों में डूबे थे, उसी रात हजारीबाग के जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार की सलाखों के पार तीन उम्रकैदियों ने जेल से भाग गये। हजारीबाग पुलिस ने जेल ब्रेक के उक्त तीन आजीवन सजायाफ्ता कैदियों को महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। हजारीबाग के DC और SP के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय SIT टीमों ने तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल ट्रैकिंग और लगातार छापेमारी के जरिये फरार कैदियों की लोकेशन को घेरते हुये
करमाला थाना क्षेत्र के कोरटी ईंट-भट्ठे से तीनों को दबोच लिया। पुलिस की टीमों ने झारखंड ➝ बिहार ➝ पश्चिम बंगाल ➝ उत्तर प्रदेश और फिर महाराष्ट्र तक हौसले और धैर्य के साथ पीछा किया। आख़िरकार, ईंट-भट्ठे की धूल में फरारी की कहानी खत्म हो गई। पकड़े गये कैदियों के नाम देवा भुईयां उर्फ देव कुमार भुईयां, राहुल रजवार, जितेंद्र रवानी बताये गये। ये तीनों पोक्सो समेत गंभीर अपराधों में दोषसिद्ध होकर आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर हजारीबाग लाया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पुनः जेल भेज दिया गया। सुनें क्या बोले, हजारीबाग पुलिस कप्तान अंजनी अंजन…

 

spot_img

Related articles:

झारखंड में स्थगित हुई ये बड़ी परीक्षा… जानें

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी...

7 साल के मासूम के का’तिल का एन’काउंटर, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या से दहला इलाका

7 साल के मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मल्लावां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को ढेर कर दिया गया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। S

Jio का जबरदस्त प्लान, ₹448 में 84 दिन, क्या-क्या मिलेगा… जानें

Kohramlive : मोबाइल रिचार्ज के बढ़ते दामों के बीच...

झारखंड में इस रोज तक बारिश…

Ranchi : झारखंड में बीते कुछ दिनों से हो...

वीडियो वायरल होने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर FIR…

Bihar : बिहार के गोपालगंज में मोकामा विधायक अनंत...