Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के सुकमा से नक्सल मोर्चे पर बड़ी खबर है। पुलिस के दबाव और सरकार की नीति के आगे 26 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर कर दिया। इनमें 13 नक्सलियों पर कुल 65 लाख रुपये का इनाम घोषित था। खास बात यह कि सरेंडर करने वालों में 7 महिला माओवादी भी शामिल हैं।
SP किरण चव्हाण के मुताबिक, सभी नक्सलियों ने ‘पूना मार्गेम’ पहल के तहत हथियार डाले। ये कैडर PLGA बटालियन, दक्षिण बस्तर, माड़ और आंध्र-ओडिशा बॉर्डर डिवीजन में सक्रिय थे और सुकमा, अबूझमाड़ व ओडिशा सीमा पर कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं। लाली उर्फ मुचाकी आयते लखमू पर 10 लाख का इनाम था। 2017 में ओडिशा के कोरापुट रोड पर हुए IED ब्लास्ट में इसकी अहम भूमिका रही थी, जिसमें 14 जवान शहीद हुये थे। हेमला लखमा पर 8 लाख का इनाम था, जो 2020 के मिनपा हमले में शामिल था, जहां 17 जवानों की जान गई थी। सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी गई है और सरकार की नीति के तहत उनका पुनर्वास किया जायेगा।









