Kohramlive : तेज दौड़, भारी जिम वर्कआउट या महंगे फिटनेस उपकरण हर किसी के बस की बात नहीं होती, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि सिर्फ 30 मिनट की रोज़ाना सैर आपके स्वास्थ्य को पूरी तरह से बदल सकती है। यह एक साधारण लेकिन बेहद प्रभावी आदत है, जो शरीर और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए वरदान साबित होती है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, रोजाना 30 मिनट पैदल चलने से मिलते हैं ये 8 बड़े फायदे
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है – चलने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे सर्दी-ज़ुकाम जैसी बीमारियां दूर रहती हैं।
पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है – भोजन के बाद हल्की सैर करने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पेट साफ रहता है।
दिल मजबूत होता है – नियमित चलने से हृदय की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
एकाग्रता और सोचने की शक्ति बढ़ती है – पैदल चलने से मानसिक स्पष्टता और रचनात्मक सोच में बढ़ोतरी होती है।
तनाव और डिप्रेशन से राहत – चलने से ‘फील-गुड’ हार्मोन एंडोर्फिन रिलीज होता है, जिससे मूड अच्छा होता है।
लंबी उम्र का राज – रिसर्च कहती है कि नियमित चलने वाले लोग लंबा और बीमारियों से मुक्त जीवन जीते हैं।
हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं – सैर से जोड़ों का लचीलापन बढ़ता है और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव होता है।
वजन नियंत्रित रहता है – रोज़ाना चलने से कैलोरी बर्न होती है और मोटापे से जुड़ी बीमारियां दूर रहती हैं।
डॉक्टरों की सलाह है कि यदि आप किसी भारी व्यायाम में सक्षम नहीं हैं, तो सुबह या शाम की 30 मिनट की तेज चाल से की गई सैर आपकी सेहत को पूरी तरह से बदल सकती है। यह आदत खासकर उन लोगों के लिए वरदान साबित हो सकती है, जो डेस्क जॉब करते हैं या डायबिटीज और दिल के रोगों से जूझ रहे हैं।












