आजसू के इस दिग्गज नेता ने थामा कमल…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : आजसू पार्टी के प्रमुख क्षेत्रीय चेहरों में शामिल रहे हरेलाल महतो अब भाजपा के साथ नई राजनीतिक पारी शुरू करने जा रहे हैं। बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होकर उन्होंने सरायकेला-खरसावां जिले की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। हरेलाल महतो के भाजपा में शामिल होने के मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रांची के सांसद एवं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। हरेलाल महतो की पहचान ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आजसू पार्टी के प्रभावशाली नेताओं के रूप में रही है। उन्होंने लगातार दो विधानसभा चुनावों में आजसू के टिकट पर चुनाव लड़कर अपनी राजनीतिक पकड़ का परिचय दिया। हालांकि, दोनों बार जीत उनसे दूर रही।

भाजपा-आजसू गठबंधन के बीच नई चर्चा

हरेलाल महतो के भाजपा में शामिल होने की घटना इसलिए भी दिलचस्प है, क्योंकि आजसू पार्टी और भाजपा झारखंड में एनडीए के सहयोगी दल हैं। आजसू की कमान सुदेश महतो के हाथों में है और दोनों दल विधानसभा चुनावों में गठबंधन के तहत मैदान में उतरते रहे हैं। 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में आजसू को केवल मांडू सीट पर जीत मिली थी। ऐसे में आजसू के एक प्रमुख क्षेत्रीय नेता का भाजपा में जाना गठबंधन के भीतर राजनीतिक समीकरणों और स्थानीय नेतृत्व की भूमिका को लेकर चर्चा बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें :

डॉ. आरके मिश्र की अधूरी इच्छा को बहू ने किया पूरा…

Ranchi : आस्था जब शब्दों का रूप लेती है, तो...

रांची में फा’यरिंग…

Ranchi : राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में...

इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया…

Kohramlive : टीम इंडिया ने इंदौर के होलकर स्टेडियम...

84 साल के हुये अमिताभ बच्चन, सितारों ने लुटाया प्यार…

Kohramlive : हिंदी सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन का जन्मदिन...

नेपाल में उफनाई गंडक, बिहार-UP में बाढ़ का अलर्ट…

UP : नेपाल की पहाड़ियों में हो रही भारी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: