spot_img
spot_img

84 साल के हुये अमिताभ बच्चन, सितारों ने लुटाया प्यार…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : हिंदी सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन का जन्मदिन हो और फिल्मी दुनिया में जश्न न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है! अपनी दमदार आवाज, शानदार अदाकारी और दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले बिग बी के 84वें जन्मदिन के मौके पर फिल्मी सितारों ने उन पर जमकर प्यार लुटाया। किसी ने उन्हें अपना हीरो बताया, तो किसी ने उनसे मिली सीख को अपनी जिंदगी की बड़ी पूंजी कहा। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के साथ बिताये पलों की तस्वीरें साझा करते हुये कलाकारों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को सलाम किया।

सुनील शेट्टी बोले, हर मुलाकात में कुछ नया सीखने को मिलता है

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी तस्वीर साझा की। उन्होंने बताया कि जब भी उन्हें बिग बी से मिलने का मौका मिला, वह हमेशा उत्साहित रहे। अमिताभ से हर मुलाकात में कुछ नया सीखने को मिला। अभिनेता अजय देवगन ने भी अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी। उनके संदेश में बिग बी की उम्र के साथ उनकी ऊर्जा की खास तारीफ देखने को मिली। अजय ने लिखा कि अमिताभ उम्र के साथ वरिष्ठ होते जा रहे हैं, लेकिन उनकी ऊर्जा आज भी जवानों जैसी है। यह तारीफ उस अभिनेता के लिए है, जिसने लंबे फिल्मी सफर के बावजूद अपने काम के प्रति जुनून बनाये रखा है।

काजोल ने की सेहत और खुशियों की कामना

अभिनेत्री काजोल ने अमिताभ बच्चन के साथ तस्वीर साझा कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि बिग बी हमेशा स्वस्थ और खुश रहें। जन्मदिन के इस खास मौके पर काजोल का संदेश स्नेह और सम्मान से भरा रहा। अभिनेता संजय दत्त ने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुये भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि अमिताभ ने उन्हें हमेशा प्यार दिया है और वह उनके हीरो हैं। संजय ने यह भी कहा कि उन्होंने बिग बी से बहुत कुछ सीखा है और उनके साथ काम करना उनके लिये गर्व की बात है। फिल्ममेकर फराह खान ने भी अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी। उनके संदेश में अपनापन साफ झलका। उन्होंने बिग बी के लिए प्यार जताते हुये लिखा, “मैं आपको प्यार करती हूं अमित जी।” दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने अमिताभ बच्चन को अपना सबसे प्रिय गुरुजी बताया। उन्होंने कहा कि सिनेमा के प्रति अमिताभ का प्यार और अपने काम के प्रति उनका सम्मान हमेशा प्रेरणा देता रहा है।

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...