- 3000 कदम चलने पर 8000 कदम का मिलेगा फायदा
kohramlive desk : कोरोना वायरस की दूसरी वेव ने देश को गंभीर संकट में डाल दिया है। चारों तरफ हाहाकार है। ऐसे समय में कुछ लोग पीड़ित और कोरोना के फ्रंट लाइन वॉरियर्स की मदद के आगे आए हैं। जर्मनी की एक कंपनी कोरोना मरीजों और कोरोना मेडिकल स्टाफ को बेहद ही खास तरह की चप्पल देने जा रही है।

Read More : राजधानी रांची में एक डॉक्टर को भी निगल गया कोरोना
आसानी से किया जा सकता है सैनिटाइज
किसी भी जूते और चप्पलों में 7 घंटे तक बैक्टीरिया चिपके रहते हैं, इन चप्पलों को आसानी से कहीं भी सैनिटाइज किया जा सकता है। सामान्य रूप से किसी व्यक्ति को 8000 कदम चलने की जरूरत पड़ती है। यह काम वन वेलेक्स जर्मनी चप्पलों को पहनकर 3000 कदम चलने पर ही पूरा हो जाता है। कंपनी का दावा है इन चप्पलों को पहनकर मरीजों और कोरोना के फ्रंट लाइन वॉरियर्स को पहनकर काफी राहत मिलेगी।

Read More :“किसी ने भी ऑक्सीजन की सप्लाई रोकी, तो फांसी पर लटका देंगे”
बड़े पैमाने पर किया जा रहा निर्माण
फैक्टरी में चप्पलों को बनाने का काम बड़े पैमाने पर शुरू हो चुका है। यह चप्पलें 3000 कदम में ही आपको 8000 कदम का फायदा पहुंचाती है। यह हर कदम पर आपके पैर की मांसपेशियों को ढाई गुना दबाते हैं। जो शरीर में खून के सर्कुलेशन और ऑक्सीजन को बहुत तेजी से बढ़ाता है।

Read More :लॉकडाउन में नहीं मिली शराब तो पी लिया सैनिटाइजर, 7 मजदूरों की मौत












