TRENDING : हांगकांग पुलिस हाल ही में एक गैर-कानूनी मसाज पार्लर पर छापा मारने के बाद से सुर्खियों में है। पुलिस फोर्स को वहां जो मिला, उसकी इन पुलिसवालों ने शायद ही कल्पना की होगी। ये मसाज पार्लर बिना लाइसेंस के चल रहा था। जब यहां छापा पड़ा तो हांगकांग पुलिस का एक टॉप अधिकारी लोकेशन पर पाया गया। इस अफसर का नाम फ्रेडरिक चोई चिन-पेंग है। यह शख्स हांगकांग पुलिस में सीनियर असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स को रेड में पकड़ने के बाद उसे लीव पर भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : यहां वेश्यालय को ही बना दिया कोविड सेंटर, कॉलगर्ल कर रहीं कोरोना जांच
हांगकांग पुलिस की छवि को झटका
माना जा रहा है कि इस घटना के बाद हांगकांग पुलिस की छवि को तगड़ा झटका लग सकता है। साल 2019 के बाद से ही पुलिस को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल इसी साल से ही हांगकांग पुलिस एंटी गर्वनमेंट प्रदर्शनों पर क्रैकडाउन के चलते लोगों के बीच काफी अलोकप्रिय होने लगी थी।
इसे भी पढ़ें :पलामू में बिना मास्क घूमने वालाें को पुलिस ने पकड़ा, कराई उठक-बैठक

फ्रेडरिक का अरेस्ट कंफर्म
इस मामले में हांगकांग पुलिस चीफ क्रिस टैंग ने फ्रेडरिक के अरेस्ट को कंफर्म किया है। उन्होंने कहा है कि जाहिर है, इस घटना से पुलिस फोर्स के हालात पर फर्क पड़ेगा, लेकिन इसमें दो राय नहीं कि नेशनल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट किसी एक अधिकारी पर बैठने वाली जांच से विचलित नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें :बिहार में सख्त हुआ lockdown, नई गाइडलाइन जारी












