spot_img

IPL में विराट की जगह ये खिलाड़ी बने कप्तान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आगामी IPL सीजन के लिये RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) ने रजत पाटीदार को कप्तान बनाया है। कप्तान की दौड़ में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी शामिल थे, लेकिन टीम प्रबंधन ने पाटीदार के नाम का ऐलान किया। पाटीदार 2021 से RCB से जुड़े हुए हैं और RCB के आठवें कप्तान होंगे। पाटीदार उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन के लिए रिटेन किया था। पाटीदार के पास सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की कप्तानी करने का अनुभव है। 31 साल के पाटीदार ने मध्य प्रदेश को अपनी कप्तानी में सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाया था, लेकिन टीम को खिताबी मुकाबले में मुंबई से पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पाटीदार टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। उनसे आगे अजिंक्य रहाणे थे जिन्होंने 10 मैचों में 61 के औसत और 186.08 के स्ट्राइक रेट से 428 रन बनाये थे।

KKR और दिल्ली ने नहीं खोले पत्ते 

RCB ने अपने कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है, लेकिन KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स) और दिल्ली कैपिटल्स टीम ने अब तक अपने कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया है। श्रेयस अय्यर ने पिछले सीजन KKR को IPL खिताब दिलाया था, लेकिन इस सीजन वह पंजाब किंग्स की कमान संभालेंगे। वहीं, अब तक दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत अब लखनऊ सुपरजाएंट्स के कप्तान होंगे।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...

खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 धांसू बाइक्स, दाम भी कम…

Kohramlive : अगर आप कोई कीमती बाइक खरीदने का...

30 साल पूरे होने से पहले अपनायें चाणक्य की ये 7 बातें, होंगे कामयाब…

Kohramlive : भारतीय इतिहास के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और...

PIB Fact Check : 1 जुलाई से पुराने नोट बंद होंगे? जानिये वायरल दावे का पूरा सच

Kohramlive : सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर इन दिनों...

हजारीबाग में मौ’त बनकर दौड़ी कार, कइयों को रौंद डाला…

Hazaribagh : हजारीबाग में देर रात तेज रफ्तार कार...