इंसान को मारकर खाता था यह शख्‍स, मुंह खोला तो सिहर गई रूह

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रूस : बैरिकेड में एक कार ने टक्‍कर मार दी। टक्‍कर के बाद कार की डिक्‍की खुल गई। डिक्‍की खुलते ही वहां मौजूद पुलिसवालों के होश उड़ गये। डिक्‍की से एक सिरकटी लाश गिरी। हैरान-परेशान पुलिसकर्मियों ने भागने की कोशिश कर रहे कार सवार को तुरंत हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने जो कुछ बताया वह और हैरान करने वाला था। वह नरभक्षी निकला। लोगों की हत्या कर उसका मांस खाता था। रूह को सिहराने वाली यह घटना रूस के Sortavala शहर की है।

‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तार शख्स का नाम येगोर कोमारोव है। वह 23 साल का है। कोमारोव का जन्म सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ था। वह अपने माता-पिता और दादी के साथ एक अपार्टमेंट में रह रहा था। पुलिस को कोमारोव की कार की डिक्‍की से एक सिर कटी लाश, ताश के पत्‍ते, रस्‍सी और बोरे मिले। जांच में पता चला कि सिर कटी लाश सेंट पीटर्सबर्ग के एक 50 वर्षीय व्यवसायी की है। कोमारोव के साथ उसके दो साथी भी थे। जांच में खुलासा हुआ कि तीनों के साथ बहस के दौरान व्यवसायी की हत्या कर दी गई। तीनों उसकी लाश को दफनाने जा रहे थे, मगर उससे पहले ही पकड़े गये।

पुलिस पूछताछ में उसने जो कुछ बताया उसे सुन पुलिसकर्मी भी सिहर गये। उसने कहा, ‘सामान्य तौर पर, मुझे लोगों को मारना पसंद है। उसने बताया कि पिछले साल सेंट पीटर्सबर्ग में इंसानी मांस का स्‍वाद लेने के लिए एक 38 साल के शख्‍स की चाकू मारकर हत्या की थी। उसने कहा कि ‘जब वह मर गया तो मैंने उसकी गर्दन काट दी और खून और मांस का स्वाद चखा। साथ ही उसकी जीभ को काटकर मक्‍खन में फ्राई कर खाया।

Read More : कानून का रखवाला ही निकला कातिल, देखें वीडियो

Read More : BREAKING : जेल के अंदर मर्डर, गुस्‍साये घरवाले क्‍या बोल गये, देखें…

Read More : नाज था, नाज रहेगा, वीर चक्र का मेडल लगा सीने पर, देखें वीडियो…

Read More : पुलिस के हत्‍थे चढ़ा बड़का अफीम तस्‍कर, साधु का वेश बनाकर पुलिस को दे रहा था चकमा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,

Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया पर महासंयोग, आज इनपर बरसेगी असीम कृपा…

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि… यानी अक्षय तृतीया(Akshaya Tritiya), जिसे सनातन परंपरा में कभी न खत्म होने वाले पुण्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस बार 19 अप्रैल, रविवार को यह पर्व ऐसे शुभ संयोगों

Jubin Nautiyal : चुपके से रचाई शादी, फैंस बोले, दिल खुश हो गया…

अपनी आवाज से दिलों को छू लेने वाले, हर दर्द को गीत बना देने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल(Jubin Nautiyal) अब अपनी