Kohramlive : दुनिया के सबसे बड़े दानवीर माने जाने वाले अमेरिकी अरबपति और वर्कशेयर हैथवे के फाउंडर वारेन बुफे ( Warren Buffett ) ने बीते सोमवार को 10 हजार करोड़ रुपये का दान किया। यह दान उन्होंने फैमिली चैरिटेबल फाउंडेशन को दिया है। उन्होंने अपनी संपत्ति के 56.6 फ़ीसदी शेयरों को अभी तक दान कर दिया है। वहीं, अपने वसीयत के बारे में बताया और कहा कि उनके पास 12.60 लाख करोड़ की संपत्ति है।
फोर्ब्स ने इन्हें बताया सबसे बड़ा दानी ( Warren Buffett )
फोर्ब्स के अनुसार लगभग 94 साल के वॉरेन बुफे दुनिया के सबसे बड़े दानी हैं। उन्होंने अपने जीवन काल में 5 लाख करोड़ रुपये दान कर दिया है। इसमें से 3.6 लाख करोड़ रुपये का दान तो उन्होंने गेट्स फाउंडेशन को किया है। इस फेडरेशन को बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स मिलकर चलाते हैं। वह दुनिया के छोटी सबसे अमीर व्यक्ति हैं और कमाल की बात यह है कि दुनिया की सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की संपत्ति से बफे की संपत्ति 50 फ़ीसदी कम है। बफे कई दफा कह चुके हैं कि अपने बच्चों को कामयाब बनायें और जीवन के हर मुश्किलों से लड़ना सिखायें।








