Kohramlive : RCPL (रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड) ने आज एक नई एनर्जी ड्रिंक “रसकिक ग्लूको एनर्जी” लॉन्च किया। RCPL का दावा है कि रसकिक ग्लूको एनर्जी ड्रिंक तुरंत एक नई ऊर्जा दे जाती है। इलेक्ट्रोलाइट्स, ग्लूकोज और असली नींबू के रस की खूबियों से भरपूर इस ड्रिंक के इस्तेमाल से कोई भी शख्स खुद को एक्टिव और तरोताजा महसूस करता है। यह थकान मिटाने के लिये बेहतर है। रसकिक में मैंगो, एप्पल, मिक्स फ्रूट, कोकोनट वॉटर और निम्बू पानी वैरिएंट है। यह भारतीय क्षेत्रीय फलों की विविधता और स्वाद से प्रेरित होकर अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करेगा। रसकिक ग्लूको एनर्जी जल्द ही 750 मिली के घरेलू उपभोग पैक में भी उपलब्ध कराई जायेगी। यह 10 रुपये प्रति सिंगल-सर्व की कीमत पर उपलब्ध है। रसकिक ग्लूको एनर्जी की शुरुआत के साथ RCPL रिहाइड्रेशन सेगमेंट में एंट्री की है।
रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी केतन मोदी ने मीडिया से कहा, “एक कंपनी के रूप में, हम भारतीय परंपराओं में गहराई से समझते हैं, वहीं, अपने ब्रांडों के माध्यम से भारतीय उपभोक्ताओं को नई विरासत दे रहे हैं। रसकिक ग्लूको एनर्जी मात्र पेय नहीं है, यह हाइड्रेशन से कहीं अधिक है। यह भारतीय उपभोक्ता को दिन की चुनौतियों का सामना करने के लिये तरोताजा और ऊर्जावान बनाने के बारे में है, वहीं, स्वच्छता, गुणवत्ता और भारतीय उपभोक्ता की जरूरतों का पूरा ध्यान रखा गया है। ग्लूको एनर्जी भारतीय उपभोक्ता की जरूरतों के बारे में हमारी गहरी समझ और उनके दैनिक जीवन और हर पल का अभिन्न अंग बनने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है।”










