Khunti : खूंटी में लूटमार करने में माहिर एक गिरोह के तीन सदस्यों को धरा गया है। बीते 30 जनवरी को हथियारबंद तीन अपराधियों ने SIS के एक कर्मचारी को डरा कर उनसे 1 लाख 69 हजार 490 रुपये लूट लिए थे। यह कर्मचारी एक सरकारी शराब दुकान का पैसा बैंक में जमा करने जा रहा था। लूट की यह वारदात खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र के कटहल टोली के पास हुई थी। वहीं बीते 17 फरवरी को खूंटी के रेवा के पास एक शख्स से बाइक लूट ली गई थी। इन दोनों कांड के सरगना अभिराम लोहरा को धर लिया गया। उसके साथ नाबालिग दो बदमाश भी धरे गये। इन तीनों की निशानदेही पर लूट की बाइक और कांड में इस्तेमाल बाइक जब्त कर ली गई है। वहीं लूट की रकम में से 4650 रुपये बरामद किए गए है। इस बात का खुलासा आज खूंटी के SDPO अमित कुमार ने किया।
इसे भी पढ़ें : CP Radhakrishnan होंगे झारखंड के महामहिम, इन राज्यों के भी गवर्नर बदले
इसे भी पढ़ें : सिराज ने ऋषभ पंत के लिए मांगी दुआ, ट्वीट कर कहा…
इसे भी पढ़ें :फिर से खड़े हुए ऋषभ पंत, ट्वीट कर कहा…
इसे भी पढ़ें :अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास
इसे भी पढ़ें :इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, कई के बदले रूट… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री, सीएम का बड़ा ऐलान








