spot_img

इस होटल के दीवारों में छिपा था शर्मनाक राज, सील…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Giridih : गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के सरिया रोड पर स्थित एक होटल की दीवारें तब कांप उठीं, जब SDM संतोष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वहां छापा मारा। सुकून और ठहराव वाली जगह में अनैतिक संबंधों का गंदा कारोबार चल रहा था। “कलश धाम” नाम के इस होटल से पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में सात जोड़े लड़के-लड़कियों को पकड़ा, जिनमें कई कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल थे। पुलिस ने मौके पर होटल संचालक दंपती को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूरी इमारत को सील कर दिया गया है, जबकि अंदर से कोई एंट्री रजिस्टर या वैध रिकॉर्ड नहीं मिला। SDM ने कहा कि होटल में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की सूचना थी। आज की छापेमारी ने उस संदेह को सच साबित कर दिया। कार्रवाई के दौरान SDPO धनंजय कुमार राम, CO प्रवीण कुमार और थानेदार विनय कुमार यादव दल-बल के साथ मौजूद रहे। थानेदार ने मीडिया से कहा कि सात जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गये हैं। होटल संचालक दंपती से पूछताछ जारी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह धंधा कब से और किन लोगों की मिलीभगत से चल रहा था। इससे पहले भी नेशनल हाईवे किनारे के एक होटल में पुलिस ने इसी तरह की छापेमारी की थी, जहां आपत्तिजनक हालत में युवक-युवतियां पकड़े गये थे। गिरिडीह के कुछ इलाकों में “होटल” अब ठहराव नहीं, छिपे अपराधों के अड्डे बनते जा रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...