spot_img

यह सरकार गूंगों बहरों की नहीं, सबकी सुनती है : हेमंत सोरेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Koderma : युवा CM हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार गूंगों बहरों की नहीं है, यह सरकार सबकी सुनती है। सरकार की जिम्मेदारी है लोगों की सेवा करना और उनका विकास करना। CM ने कहा कि उन्हें अधिकारियों से सही जानकारी नहीं मिलती। पूर्ववर्ती सरकारों में ना ब्लॉक लेबल पर काम होती थी और ना ही जिला लेबल पर। यह सरकार द्वार-द्वार जाकर लोगों की समस्याओं का निपटारा कर रही है। मौका था आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का। कोडरमा के बागीटांड़ स्टेडियम में आयोजित समारोह में CM हेमंत सोरेन ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से हमने खूब काम किया। आज सीना ठोककर कह सकते हैं कि आज हर बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवा को पेंशन मिल रहा है। पहले विधवा होने पर 40 साल की उम्र के बाद पेंशन मिलता था।

CM ने आगे कहा, डबल इंजन की सरकार में लोग भूख से बिलखते थे, आपकी सरकार बनने के बाद 20 लाख अतिरिक्त BPL कार्ड बनाने का काम किया। हर वर्ग के लिए योजना बनाई गई है। स्वरोजगार के क्षेत्र में ग्रामीण व युवाओं को निराशा हाथ लगी, तो मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना कुछ भी व्यवसाय के लिए धन उपलब्ध कराएगी। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई, वहीं विपक्ष को पूरी तरह से घेरा।

इससे पहले जेजे कॉलेज झुमरीतिलैया में CM हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्‍टर के लैंड होते ही उनका जोरदार स्‍वागत किया गया। स्टेडियम में ढोल नगाड़े बजने लगे। राज्य के मुखिया को एक झलक देखने और उन्‍हें सुनने के लिए समारोह स्‍थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। जुटती भीड़ को देखते हुये अलग से कुर्सी लगानी पड़ी। CM ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। मंच के आगे नारे लगा रही महिलाओं से CM ने आवेदन लेकर आने को कहा, उन्होंने कहा यह सरकार सबकी सुनती है। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम में CM हेमंत सोरेन ने 309 करोड़ की 19 योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं 123 करोड़ की लागत से निर्मित 175 योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस मौके पर विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच साढ़े 10 करोड़ रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। CM के साथ कृषि मंत्री बादल पत्र लेख एवं श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी थे। CM के आगमन को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम और तैयारी की गई थी।

इस अवसर पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि लोगों को सुखाड़ से राहत प्रदान करने के लिए जल्द ही सरकार बड़ा फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार योजनाओं के माध्यम से समाज के हर तबके का भला कर रही है। वहीं श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि श्रम विभाग की ओर से भी कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, जिसका सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें :बिना जेल अधिकारी के मर्जी से पिस्टल जा नहीं सकती : बाबूलाल मरांडी

इसे भी पढ़ें :हाई कोर्ट ने पूछा- जेल मर्डर केस में SIT जांच हो सकती है या नहीं

इसे भी पढ़ें :राजस्थान में योगी के मित्र बाबा बालकनाथ संभालेंगे सत्ता? जानें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, आदेश जारी…

Ranchi : मोहर्रम के मौके पर 27 जून (शनिवार)...

NH-19 पर दर्दनाक हा’दसा, उजाड़ गया परिवार…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

7 महीने पहले हुई शादी, ससुराल वालों पर खौफनाक इल्जाम!

Palamu : पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र में इलाज...

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...