spot_img

Husband-Wife से इस लड़की को हो गया प्यार, अब तीनों रह रहे साथ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : Husband-Wife से इस लड़की को हो गया प्यार, अब तीनों रह रहे साथ। न्यूयॉर्क की रहने वाली 26 साल की नर्स रेबेका बोनो की मुलाकात 29 वर्षीय डॉ. मार्टी कोले के साथ ऑफिस में हुई। दोनों के बीच पहले तो अच्छी दोस्ती हुई। नर्स को अपने साथ काम करने वाले डॉक्टर और उसकी पत्नी से ही प्यार हो गया। इसके बाद तीनों अब साथ-साथ ही रहने लगे।

Husband-Wife से इस लड़की को हो गया प्यार

जब रेबेका को पता चला कि मार्टी 29 वर्षीय नताशा नामक महिला के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों की सगाई भी हो चुकी है। तब रेबेका ने सोचा कि चलो एक दिन मार्टी की मंगेतर से भी मिला जाए। इसके बाद जब तीनों की मुलाकात हुई तो उन्हें ये नहीं पता था कि इसके बाद उनकी जिंदगी बिल्कुल ही बदल जाएगी। रेबेका ने बताया, ”कोरोना के कारण शहर में लॉकडाउन था और सभी ऑफिस भी बंद थे। तब हम तीनों अक्सर एक साथ समय बिताते थे। कभी कुत्तों को साथ घुमाना, डिनर करना और साथ में ही पार्टियों में जाना। मई 2020 में हमने फील किया कि हम ज्यादातर वक्त एक साथ ही बिता रहे हैं।  जैसे कोई कपल बिताता है। फिर हमें महसूस हुआ कि हम तीनों जैसे एक रिलेशनशिप में हैं।  लेकिन जल्द ही मार्टी और नताशा की शादी होने वाली थी। तो हम थोड़ा असमंजस में फंस गए कि अब क्या करना चाहिए?” उसने बताया, ”फिर मैंने इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर देखना शुरू किया कि क्या हमारी ही तरह कोई और भी लोग हैं, जोकि एक साथ रिलेशन में रहकर फैमिली को आगे बढ़ा रहे हों। ”

हम तीनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं

रेबेका ने कहा, ”मैं बहुत ही असमंजस में थी कि क्या मैं उनकी शादी अटेंड करूं या नहीं।  इस पर उन दोनों ने भी कह दिया कि अगर मैं उनकी शादी में आऊं तो उन्हें अच्छा लगेगा। ” उसने आगे कहा, ”खैर वो दिन भी आ गया जब मैं उनकी शादी में आ ही गई।  मेरे पेरेंट्स भी शादी में आए थे।  लेकिन मैंने उन्हें सिर्फ ये बताया कि हम तीनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।  उन्हें ये नहीं पता था कि मैं बाइसेक्शुअल हूं।  और ये भी नहीं पता था कि मैं, मार्टी और रेबेका रिलेशनशिप में थे। ” रेबेका ने बताया, ”लेकिन मार्टी और नताशा की शादी के बाद भी हम तीनों का रिलेशनशिप वैसा ही है। हम तीनों अभी भी साथ ही रहते हैं जैसे पहले रहते थे। अब मैं अपना घर छोड़कर उनके घर पर शिफ्ट हो गई हूं। पहले मेरे पेरेंट्स को थोड़ा ऐतराज था इस बात से।  लेकिन जब उन्होंने देखा कि मैं इन दोनों के साथ खुश हूं, तो अब वो भी मुझे सपोर्ट करते हैं। ”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...