spot_img

इस रोज तय हो जायेगा कौन बनेंगे उपराष्ट्रपति

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : देश को नया उपराष्ट्रपति चुनने की तारीख तय हो गई है। चुनाव आयोग ने ऐलान किया है कि उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान 9 सितंबर को कराया जायेगा। इसी दिन शाम तक नतीजों की घोषणा भी कर दी जायेगी। चुनाव की अधिसूचना 7 अगस्त को जारी होगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तय की गई है। 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी और उम्मीदवार 25 अगस्त तक नाम वापस ले सकेंगे।

मतदान 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इसके तुरंत बाद वोटों की गिनती कर ली जायेगी। यह चुनाव उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को अचानक इस्तीफा देने के बाद हो रहा है। उन्होंने पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपा और फिर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसे सार्वजनिक किया। उपराष्ट्रपति का पद 22 जुलाई से रिक्त हो चुका है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...