इस देश में अश्‍लील मैसेज से परेशान एक सरकारी महिला कर्मचारी ने अपने बॉस को झाडू़ से धुना

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

TRENDING : जब परेशान करने वाला कोई मैसेज बार-बार आए और पता चल जाए कि मैसेज कौन कर रहा है, तो तमतमाना और एक्‍शन लेना स्‍वाभाविक है। ऐसी ही घटना चीन में सामने आई है। वहां एक महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बॉस को झाड़ू से पीटती दिखाई दे रही है। यह महिला एक सरकारी कर्मचारी है। उसका आरोप है कि उसका बॉस कई दिनों से उसे मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। इसके बाद महिला ने उसे झाड़ू से पीटने का कदम उठाया।

इसे भी पढ़ें : इस हॉस्पिटल से भाग गई कोरोना संक्रमित महिला, अस्पताल प्रबंधन को कोई चिंता नहीं

बॉस के मुंह पर पानी भी फेंकती है महिला

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने बॉस को झाडू़ से मारती है। उसके मुंह पर पानी फेंकती है और इसके अलावा दफ्तर में रखी किताबें भी उसके ऊपर देकर मारती हैं। इस पूरी घटना के दौरान इस महिला का बॉस अपनी कुर्सी पर बैठा रहता है। अपने आपको बचाने की कोशिश करता है।

इसे भी पढ़ें :विधानसभा में #CORONA BLAST, 19 स्टाफ हुए संक्रमित

तीन मौकों पर अश्‍लील मैसेज भेजने की बात

महिला का आरोप था कि उसके बॉस ने उसे तीन मौकों पर अश्लील मैसेज भेजे थे। उसने ये भी कहा कि वो ऑफिस की बाकी महिलाओं के साथ भी फ्लर्ट करने की कोशिश करता था. वही ये शख्स इस वीडियो में बार-बार कह रहा था कि उसने ये मैसेज सिर्फ जोक के तौर पर भेजे थे।

इसे भी पढ़ें :इस जेल से 3400 से अधिक कैदी गायब, मिला था इमरजेंसी परोल

आंतरिक जांच में दोषी पाया गया है शख्‍स

एक रिपोर्ट के मुताबिक, उक्‍त शख्स को आंतरिक जांच के बाद दोषी पाया गया है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह एक गैर अनुशासित व्यक्ति है। अक्सर अपनी सीमाएं भूल जाता है। इस घटना के सामने आने के बाद इस शख्स पर एक्शन लिया गया है। सरकारी एजेंसी के प्रशासन ने महिला के खिलाफ किसी तरह का एक्शन नहीं लिया है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,

Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया पर महासंयोग, आज इनपर बरसेगी असीम कृपा…

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि… यानी अक्षय तृतीया(Akshaya Tritiya), जिसे सनातन परंपरा में कभी न खत्म होने वाले पुण्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस बार 19 अप्रैल, रविवार को यह पर्व ऐसे शुभ संयोगों

Jubin Nautiyal : चुपके से रचाई शादी, फैंस बोले, दिल खुश हो गया…

अपनी आवाज से दिलों को छू लेने वाले, हर दर्द को गीत बना देने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल(Jubin Nautiyal) अब अपनी