Garhwa(Nityanand Dubey) : रामनवमी की आस्था और उल्लास के बीच इस बार गढ़वा में पुलिस ने सुरक्षा के मोर्चे पर कुछ खास और तकनीकी कदम उठाये हैं। इस बार प्रशासन की नजर सिर्फ धरती पर ही नहीं, आसमान से भी रहेगी, क्योंकि सुरक्षा की जिम्मेदारी इस बार ‘तीसरी आंख’ ने संभाल ली है। अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक से गढ़वा पुलिस ने इस बार रामनवमी के मौके पर मंदिरों, जुलूसों और अखाड़ों के ऊपर से निरंतर निगरानी करेंगे, ताकि किसी भी संदिग्ध हरकत पर तुरंत कार्रवाई हो सके। गढ़वा जिला प्रशासन को इस बात का एहसास है कि यह पर्व सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, भाईचारे और शांति का प्रतीक है। पिछले वर्षों में कुछ संवेदनशील घटनाओं के कारण इस बार सतर्कता और सजगता दोनों को प्राथमिकता दी गई है। गढ़वा के पुलिस कप्तान दीपक पांडेय ने कहा कि “रामनवमी का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, यही हमारी पहली प्राथमिकता है। ड्रोन कैमरों से हम हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं, वहीं आज फ्लैग मार्च भी निकाला गया।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…






