Kohramlive : वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कर्मफलदाता शनि देव वर्ष 2026 में मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह परिवर्तन न केवल खगोलीय दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि कुछ राशियों की किस्मत को नई उड़ान भी देगा। शनि देव न्यायप्रिय और अनुशासनप्रिय ग्रह माने जाते हैं, जो कर्म के आधार पर फल प्रदान करते हैं। वे किसी भी राशि में लगभग ढाई वर्ष तक रहते हैं और इस अवधि में व्यक्ति के कर्म, करियर, धन, स्वास्थ्य और संबंधों पर गहरा प्रभाव डालते हैं। शनि देव को आयु, दुःख, परिश्रम, न्याय, कर्म, उद्योग, विज्ञान और तकनीक का कारक ग्रह माना गया है। जब वे मीन राशि में गोचर करेंगे, तब कुछ जातकों के जीवन में अचानक परिवर्तन, उन्नति और सफलता के योग बनेंगे। शनि देव का यह गोचर उन लोगों के लिये अवसरों की बारिश लेकर आयेगा, जिन्होंने कर्म, संयम और सत्यनिष्ठा का पालन किया है। याद रखें, शनि दंड नहीं देते, वे सिर्फ कर्मों का प्रतिफल देते हैं। इस परिवर्तन के समय कड़ी मेहनत, ईमानदारी और धैर्य से कार्य करेंगे, तो शनि की कृपा से जीवन में स्थायी सफलता मिलेगी।
जानिये किन राशियों पर बरसेगी शनि देव की विशेष कृपा…
वृषभ राशिः वृष राशि वालों के लिये 2026 बेहद लाभदायक वर्ष रहेगा। शनि देव आपकी राशि से लाभ भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में अभूतपूर्व सुधार होगा। नई आय के स्रोत बनेंगे, रुके हुये कार्य पूर्ण होंगे, बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है, आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा। परिवार में सामंजस्य और स्थिरता बनी रहेगी
तुला राशिः तुला राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर शुभ फलदायी रहेगा। वे आपकी राशि से छठे भाव में रहेंगे, जो प्रतियोगिता और संघर्ष का घर है। इसका अर्थ है, आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे और न्यायिक मामलों में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी से राहत, संपत्ति या वाहन की खरीदारी, निवेश से लाभ, वरिष्ठों और मित्रों से सहयोग, परिवार में शुभ समाचार।
कुंभ राशिः कुंभ राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं, और जब वे धन भाव में गोचर करेंगे, तब उनकी कृपा से आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से बड़ा फायदा मिलेगा। रुके हुये पैसे की प्राप्ति, व्यवसाय में लाभ, रिश्तों में स्थिरता, आत्मबल और निर्णय क्षमता में वृद्धि, जीवन में सकारात्मक परिवर्तन।






