spot_img

CM हेमंत सोरेन से मिली ये हस्तियां… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड दौरे पर पहुंचे 16वें वित्त आयोग के सदस्यों ने CM हेमंत सोरेन से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में भेंट की। इस दौरान राज्य की भौगोलिक चुनौतियों से लेकर सतत विकास की प्राथमिकताओं तक कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड एक खनन आधारित राज्य है जो देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देता है, लेकिन विस्थापन, पर्यावरणीय क्षति और भूमि हानि जैसे गंभीर परिणाम भी भुगतता है। खनन के बाद भूमि पुनर्ग्रहण की प्रक्रिया अभी भी असंतुलित और अनियोजित है। यदि भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो राज्यों को भी विकसित करना होगा और इसके लिए गांवों के विकास पर फोकस जरूरी है।

CM हेमंत सोरेन की मुख्य मांगे ये है कि राज्य को वित्तीय स्वायत्तता दी जाये ताकि वो अपनी स्थानीय जरूरतों के अनुसार योजनाएं बना सके। वहीं, कृषि, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में केंद्र सरकार का विशेष सहयोग अपेक्षित है। CM ने जोर दिया कि झारखंड में कृषि और उससे जुड़ी गतिविधियों में काफी संभावनाएं हैं और इन्हें सशक्त बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। बैठक में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सहित राज्य सरकार के आला अधिकारी मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...