spot_img

हेमंत कैबिनेट में इन 26 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई अहम फैसले लिए गये। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और प्रशासनिक सुधारों को लेकर सरकार ने कुल मिलाकर 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं को मंजूरी दी।

 खूंटी और सरायकेला को नये कॉलेज
खूंटी में महिला कॉलेज और ईचागढ़ (सरायकेला) में डिग्री कॉलेज के निर्माण पर करीब 96 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

बड़ी सड़क योजनाएं
लातेहार, रांची, सिमडेगा और मनोहरपुर में सड़कों और पुलों के निर्माण और मरम्मत पर लगभग 630 करोड़ रुपये मंजूर किये गये।
रांची में हाई कोर्ट और विधानसभा को जोड़ने वाली सड़क को छह लेन में तब्दील किया जायेगा।

शिक्षकों और कर्मियों को राहत
पुराने न्यायिक आदेशों के अनुपालन में कई कर्मियों की नियुक्ति, प्रोन्नति और वेतन सुधार को स्वीकृति मिली।
अनुकंपा पर नियुक्त सुमित कुमार सिंह को ग्रुप ‘ग’ पद पर लाया गया, जबकि अमित कुमार की सेवा नियमित की गई।

धार्मिक न्यास बोर्ड और HIV फोरम को फंडिंग
हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड को हर साल 3 करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी। HIV/AIDS पर नीति निर्माण के लिए Legislative Forum गठित होगा।

स्वास्थ्य और शिक्षा में भी नई पहल
दुमका और पलामू में फार्मेसी संस्थान के लिए 56 पदों का सृजन। मेडिकल काउंसिल के नियमों में संशोधन भी कैबिनेट से पास।

पुलिस और सरकारी कर्मचारियों के लिए रियायतें
स्थापना दिवस पर पुलिस पदकों की प्रक्रिया बदली गई। सरकारी कर्मचारियों के मोबाइल और यात्रा भत्ते को लेकर भी नए निर्देश।

‘ताज होटल’ को मिली मंजूरी में ढील
कोर कैपिटल एरिया में बनने वाले ताज होटल की बिल्डिंग हाइट और कवरेज बढ़ाने की स्वीकृति दी गई।

 JSSC को प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए 31.50 करोड़ की मदद, NCC कैडेट्स को AC-3 में सफर की सहूलियत भी दी गई।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...