spot_img

इन 25 महिलाएं ने अबतक एक हजार लोगों को बनाया शिकार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi: 25 महिलाएं ने अबतक एक हजार लोगों को बनाया शिकार। प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना स्किम के नाम पर ठगी करने वाले बड़े गैंग पुलिस के हत्थे लगा है। दिल्ली पुलिस ने ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है। ये लोग प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करते थे। पुलिस ने 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया है

पीड़ित ने पुलिस को दी पूरी जानकारी 

दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर 5 में रहने वाली महिला मुन्नी देवी ने पुलिस में ठगी की शिकायत की थी। महिला को किसी सतीश ने बैंक कर्मचारी बनकर फोन किया था।  सतीश ने महिला को 6 लाख के लोन दिलाने की बात कही।  स्कीम के मुताबिक, महिला को 5 लाख रुपए का लोन मिलना था।  इसके अलावा 1 लाख रुपए सब्सिडी के तौर पर मिलने थे।
सतीश ने महिला से लोन की प्रक्रिया के नाम पर 21500 रुपए जमा करने के लिए कहा।  महिला ने सतीश के दिए आरबीएल बैंक के अकाउंट पर 21500 रुपए ट्रांसफर कर दिए।  इसके बाद सतीश ने महिला का फोन उठाना बंद कर दिया।  महिला ने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया।  इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।  मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक टीम का गठन किया।

पुलिस ऐसे पहुंची आरोपियों तक 

पुलिस ने शिकायतकर्ता और आरोपी का बैंक अकाउंट तलाशा।  जांच में पता चला कि सतीश कुमार के खाते से ठगी गई रकम को शुभन खान के यूपीआई खाते में ट्रांसफर किया गया है।  इसके बाद पुलिस ने GTK डिपोट रामगढ़ में छापा मारा।  यहां पुलिस को एक फर्जी कॉल सेंटर मिला।  यहां 28 लोग काम करते मिले। पुलिस ने 25 महिलाएं समेत 28 लोगों को गिरफ्तार किया है।
योगेश मिश्रा दिल्ली, सुनीता शर्मा गाजियाबाद, विजय भारती और सुशील भारती कॉल सेंटर के हेड थे।  पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करते थे।  ये लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से ठगी करते थे।  गैंग ने पिछले 2 साल में 1000 लोगों के साथ ठगी की थी।

इसे भी पढ़ें :पति संग Liplock करती दिखीं Bhagyashree, शेयर किया वीडियो

इसे भी पढ़ें : प्राइवेट दफ्तर बंद करने का आदेश, रेस्टोरेंट और बार भी नहीं खुलेंगे…

इसे भी पढ़ें : डॉक्‍टरों ने दिखाई हिम्मत और कोरोना पीड़ितों घर में गूंज उठी किलकारी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...