Ranchi : झारखंड में सुबह-शाम बर्फीली हवायें ठंड का जबरदस्त एहसास करा रही है। लेकिन दोपहर में तेज धूप से राहत मिलने लगी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड का असर कम हो सकता है। क्योंकि बीते 3 दिनों से लगातार न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बदलाव दर्ज किया गया है। आने वाले 3-4 रोज में पारा और 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी के पहले हफ्ते से मौसम में गजब का बदलाव दिखेगा। मौसम सुहाना होने लगेगा। बीते कल रांची में तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह-शाम तेज ठंड और दिन में कड़ी धूप सेहत पर असर डाल रही है। बदलते मौसम में अधिक सजग रहने की जरूरत है।







