spot_img

Delhi University में 2 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlivedesk : Delhi University में अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेस की 65 हजार सीटों पर एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 2 अगस्त से शुरू करेगी। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 31 अगस्त होगी। पहली कट-ऑफ लिस्ट की घोषणा 7 से 10 सितंबर के बीच हो सकती है।  यह जानकारी शनिवार को कार्यवाहक वाइस चांसलर पीसी जोशी ने दी।

वाइस चांसलर ने कहा 

उन्होंने कहा कि पोस्टग्रेजुएट (पीजी) कोर्सेस की 20 हजार सीटों  के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस 26 जुलाई से शुरू हो जाएगी और रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 21 अगस्त होगी। उन्होंने कहा, ‘‘नामांकन प्रक्रिया बाधारहित बनाने के लिए जल्द ही केवल नामांकन के लिए पोर्टल शुरू किया जाएगा। इससे छात्रों को फॉर्म भरने, शुल्क भुगतान करने और सभी ब्यौरे की जांच करने में आसानी होगी।

Read more: सरकारी जॉब की कर रहे तैयारी, तो यहां निकली बंपर वैकेंसी

Online होगी एडमिशन की पूरी प्रक्रिया 

University के अनुसार खेल कोटा में नामांकन पिछले वर्ष की तरह प्रमाण पत्रों के आधार पर होगा। जोशी ने कहा, ‘‘हमने अपनी शिक्षा समिति की एक गहन बैठक की है और अब इस शैक्षणिक सत्र के लिए एडमिशन की तारीखें लेकर आए हैं।  उन्होंने कहा कि पिछले साल की तरह एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन होगी।  इसके अलावा एमफिल और पीएचडी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू होगी और अंतिम तारीख 21 अगस्त होगी।

कोई बदलाव नहीं होगा एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में

जोशी ने कहा, ‘‘अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए नामांकन पिछले वर्ष की तरह  योग्यता के आधार पर होगा. उम्मीदवारों के पात्रता मानदंड में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।  पिछले साल की तरह नामांकन प्रक्रिया इस साल भी पूरी तरह ऑनलाइन होगी और इसे सुचारू करने का प्रयास किया जाएगा।  विश्वविद्यालय ने यह भी तय किया है कि योग्यता आधारित और प्रवेश परीक्षा आधारित पंजीकरण शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

Read more: 11 सितंबर को होगी NEET PG की परीक्षा

Read more: POLICE विभाग में निकली बंपर VACANCY, बिना फिजिकल टेस्ट के होगी भर्ती

Read more: एमपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, इतने बच्चे First division से पास

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

262 युवाओं के हाथों में नौकरी, CM ने दी जिम्मेदारी की सीख…

Ranchi : झारखंड मंत्रालय के सभागार में बुधवार का...