spot_img

बाप, बेटा और बेटी की डे’ड बॉडी मिलने पर मचा तहलका… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latehar : लातेहार के चमातू कोलियरी में काम करने वाले विनोद उरांव और उनके दो बच्चों की नृशंस हत्या कर दी गई। पिता विनोद और उनके बेटे व बेटी की लाशें एक बाइक में बंधी हालत में मिली। इस ट्रिपल मर्डर केस के बाद से इलाके में तहलका मच गया। हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अबतक नहीं हो पाया है। लातेहार पुलिस कप्तान ने एक स्पेशल टीम बनाई है। गठित टीम हत्यारों को खोज निकालने के लिये पूरजोर कोशिश में जुटी हुई है। ट्रिपल मर्डर केस के बाद से स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर है। ये तीनों लाशें लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के एक डैम किनारे मिली। तीनों बीते रविवार से ही रहस्यमय ढंग से गायब थे।

घटना के संबंध में सूत्रों ने बताया कि बालूमाथ के तिलैयाटांड़ गांव में तीनों बाप, बेटे और बेटी की डेड बॉडी मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस हत्यारों की खोज में हर संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। चमातू कोलियरी में काम करने वाले विनोद उरांव बीते रविवार को अपने दोनों बच्चों को हॉस्टल में छोड़ने के लिये बाइक से निकले थे। उनके बच्चे रांची के मैक्लुस्कीगंज के एक निजी विद्यालय में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते थे। इसके बाद विनोद उरांव घर नहीं लौटे। उनके बच्चे भी हॉस्टल नहीं पहुंचे। तीनों को हर संभावित ठिकानों पर खोजा गया, पर उनका कुछ पता नहीं चला। बुधवार को कुछ लोगों की नजर डैम के पास कुछ कपड़ो पर पड़ी। शोर मचने पर जुटे लोगों ने डैम को खंगाला तो उसमें बाइक में बंधे तीन डेड बॉडी मिले। इसके बाद इलाके में तहलका मच गया। पुलिस मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को हत्यारों का कोई क्लू नहीं मिल पाया था।

इसे भी पढ़ें :रांची ट्रैफिक एसपी को हाई कोर्ट ने किया तलब… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने छोड़ा भाजपा, किस पार्टी में गये… जानें

इसे भी पढ़ें :IPL में इन 2 मैचों की बदली डेट… जानें

इसे भी पढ़ें :9 नक्सलियों का खात्मा, मिले BGL लांचर, LMG और ये…

इसे भी पढ़ें :कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारो की एक और लिस्ट की जारी…

इसे भी पढ़ें :CM गये अंदर, सांसद आये बाहर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...