Ranchi : उलातु मुंडा पतरा जंगल गगारी पहाड़ पर एक डेड बॉडी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। डेड बॉडी लगभग सड़ कर कंकाल बन चुकी थी। मानव कंकाल मिलने की फैली खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मौजूद आसपास से जुटे लोगों में से कुछ का कहना था कि देखने से ऐसा लग रहा था कि बॉडी को तेजाब डालकर जलाया गया है। उसके बाद उसे यहां ला कर फेंक दिया गया। वहीं मामले में ओरमांझी के थानेदार राजीव कुमार सिंह का कहना है कि डेड बॉडी कंकाल बन चुका है। शरीर पर कपड़े तक नहीं। इस वजह से शिनाख्त नहीं हो पायी है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि लगभग एक महीना पहले उसकी मौत हुई होगी। घटना रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र की है।
इसे भी पढ़ें : किसानों के लिये बड़ी खबर, खाते में आया 13वीं किस्त का पैसा
इसे भी पढ़ें :किसानों ने प्याज की बिक्री पर लगाई रोक, जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :1 मार्च से दूध की कीमत में होगी इतने रुपये की बढ़ोतरी
इसे भी पढ़ें :शादीशुदा लोगों को बड़ा झटका, 1 अप्रैल से सरकार बंद कर रही ये स्कीम!
इसे भी पढ़ें :राशन कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर, देश भर में नया नियम लागू
इसे भी पढ़ें :RBI ने 5 बैंक को किया बैन, देख लें कहीं आपका अकाउंट भी तो नहीं
इसे भी पढ़ें :राशन कार्डधारकों की हुई मौज, सरकार ने कर दिया अब यह ऐलान








