spot_img

#SEX को लेकर इस जनजाति में है अजीबो-गरीब रिवाज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi: दुनियाभर में अभी भी कई जनजातियां मौजूद हैं, जिनके अजीबोगरीब रस्म हैरान करने वाले होते हैं, जो समाज की मुख्यधारा से बहुत दूर हैं। इन जनजातियों के अपने अलग नियम और परंपराएं होती है। इनमें से एक है पश्चिमी केन्या की लुओ जनजाति। इन्हें जोनागी/ ओनागी भी कहा जाता है। ये उत्तरी युगांडा और उत्तरी तंजानिया क्षेत्र में भी पाए जाते हैं। लुओ लोग अपनी अजीब परंपरा और सांस्कृतिक प्रथाओं के लिए प्रसिद्ध हैं।

अजीबोगरीब: मृतकों के साथ सोना

बहुत पहले लुओ लोगों के बीच एक प्रथा थी, जिसमें विधवाएं अपने पति के शव को दफनाने से पहले उनके मृत शरीर के साथ एक ही कमरे में सोती थीं। विधवा महिलाओं से यह उम्मीद की जाती है कि वो ऐसा सपना देखें, जिसमें वो अपने मृत पति को प्यार कर रही हों। इनका मानना है कि ऐसा सपना देखने से विधवा महिला बंधनों से मुक्त हो जाती है और फिर से शादी करने के लिए तैयार हो जाती है। महिलाओं के शुद्धिकरण के लिए इस प्रथा को जरूरी माना जाता है।

खास जगहों पर सेक्स का इस्तेमाल

लुओ जनजाति में सेक्स का खास जगहों पर भी इस्तेमाल होता है। इनमें लड़ाई के दौरान महिलाएं अपने पति को खाना बनाने वाली छड़ी से नहीं मार सकती हैं और अगर ऐसा होता है तो इसे ठीक करने के लिए घर के बड़े-बुजुर्गों द्वारा एक विशेष अनुष्ठान कराया जाता है। इसमें दोनों को एक हर्बल पेय पदार्थ पीने के लिए दिया जाता है जिसे ‘मान्यसी’ कहा जाता है। इसके बाद दोनों के बीच का तनाव दूर करने के लिए शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा जाता है।

इसके अलावा जब फसल कटाई का वक्त आता है तो उस वक्त भी शारीरिक संबंध बनाना जरूरी माना जाता है। लुओ जनजाति में कई शादी करने की प्रथा है, लेकिन फसल रोपण या कटाई से एक रात पहले लुओ पुरुष को सबसे पहले अपनी पहली पत्नी के साथ सोना जरूरी होता है। एक अन्य प्रथा के अनुसार शादी के बाद जब बेटा अपनी पत्नी को लेकर झोपड़ी में आता है तो वो अपनी पत्नी से तब तक संबंध नहीं बना सकता है, जब तक कि उसके माता-पिता उस बिस्तर पर एक साथ ना सोएं। लुओ में ये नवविवाहितों को आशीर्वाद देने का तरीका माना जाता है।

बड़े भाई-बहन से पहले शादी ना करना

लुओ जनजाति की एक और प्रथा के मुताबिक यहां लड़कियां अपनी बड़ी बहन से पहले शादी नहीं कर सकती है। जो लोग अपनी बड़ी बहन से पहले किसी से संबंध बनाते हैं या शादी करते हैं तो उन्हें समाज से बहिष्कृत कर दिया जाता है। जो महिलाएं दूल्हा ढूंढने में ज्यादा वक्त लगाती हैं, उनकी जबरदस्ती शादी कर दी जाती है ताकि उनके छोटे भाई-बहन शादी कर सकें। बड़ी बहन की शादी पहले करने के पीछे ये माना जाता है कि इससे परिवार या गांव में उनका कद और सम्मान बना रहता है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...