Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड के गर्रिकला गांव का एक सरकारी मदरसा इन दिनों चर्चा में है। वजह? यहां बच्चों से ज्यादा अध्यापक मौजूद हैं! बच्चे कुल 25 हैं, वहीं कुल शिक्षक 6 हैं। यानी औसतन हर 4 बच्चे पर एक टीचर! यहां कक्षा 1 से 10वीं तक की पढ़ाई होती है, मगर सवाल उठता है, जब क्लास में बमुश्किल 5-6 बच्चे ही उपस्थित होते हैं तो फिर 6 टीचर की क्या जरूरत? इनमें से 5 टीचर सरकारी पेरोल पर हैं, यानी सरकार के पैसे से वेतन पा रहे हैं। बड़ी बात ये कि ये मदरसा सरकारी सूची में दर्ज है, मगर ग्राउंड पर स्थिति कुछ और ही बयां करती है। अब सवाल उठता है कि क्या यह सिर्फ पैसे की बंदरबांट है? या फिर शिक्षा व्यवस्था में अंदर तक बैठी लापरवाही? स्थानीय लोग हैरान हैं, और जवाब मांग रहे हैं। अब देखना है कि प्रशासन इस गड़बड़ी पर कब एक्शन लेता है।
मदरसा में छात्र कम, टीचर ज्यादा… देखें वीडियो#hazaribagh #Jharkhand #madarsa #school pic.twitter.com/NHRsT0fmKf
— KohramLive (@KohramLive) July 31, 2025








